दिल्ली में आप के 15 पार्षदों ने दिया इस्तीफा : पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से थे नाराज, कहा- हम लोगों का काम नहीं कर पाएं

अलग दल इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी बनाई 

दिल्ली में आप के 15 पार्षदों ने दिया इस्तीफा : पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से थे नाराज, कहा- हम लोगों का काम नहीं कर पाएं

आम आदमी पार्टी (आप) के शीर्ष नेतृत्व से नाराज 15 निगम पार्षदों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के शीर्ष नेतृत्व से नाराज 15 निगम पार्षदों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। आप के वरिष्ठ पार्षद मुकेश गोयल ने कहा कि हमारे 15 पार्षदों ने पार्टी से इस्तीफा दिया है और अलग दल इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी बनाई है। पिछले ढाई साल में हम लोगों का काम नहीं कर पाये। हमारा पूरा समय लड़ाई-झगड़े में बीता है। पार्षदों के इस्तीफे में कहा गया है कि हम सभी निगम पार्षद दिल्ली नगर निगम में वर्ष 2022 में आम आदमी पार्टी के टिकट से चुने गए थे, लेकिन 2022 में दिल्ली नगर निगम में सत्ता में आने के बावजूद पार्टी का शीर्ष नेतृत्व निगम को सुचारु रूप से चलाने में असमर्थ रहा। शीर्ष नेतृत्व का निगम पार्षदों से आपस में समन्वय न के बराबर रहा, जिसके कारण पार्टी विपक्ष में आ गई।

मुकेश गोयल ने कहा कि जनता से किए गए वादे को पूरा न कर पाने के कारण हम सभी पार्षद पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं। पार्टी से इस्तीफा देने वालों में गोयल के अलावा हेमचंद्र गोयल, हिमानी जैन, ऊषा शर्मा, अशोक पांडेय, राखी यादव, साहिब कुमार, राजेश कुमार, अनिल राणा, देवेन्द्र कुमार और अन्य शामिल हैं।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग...
किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 
क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा
जयपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 9.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, संसद भवन में हरदीप पुरी और जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, घट स्थापना के साथ घरों और मंदिरों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना होगी प्रारंभ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कहा-अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग को रोकता है, तो उस पर बीस गुना अधिक भयानक होगा हमला