गुजरात में 6 साल की बच्ची से दरिंदगी : रेप में नाकाम रहने पर गुप्तांग में डाली रॉड, आरोपी गिरफ्तार

खेलते के दौरान उसे उठाकर ले गया आरोपी

गुजरात में 6 साल की बच्ची से दरिंदगी : रेप में नाकाम रहने पर गुप्तांग में डाली रॉड, आरोपी गिरफ्तार

आरोपी उसे उठाकर ले गया और उसके साथ दरिंदगी की। आरोपी ने बच्ची का मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। 

अहमदाबाद। गुजरात में राजकोट जिले के अटकोट में छह साल की बच्ची से दरिंदगी की घटना सामने आई है। आरोपी ने बच्ची से बलात्कार की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहने पर उसके गुप्तांग में रॉड डाल दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची को राजकोट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया में चल रही खबर के अनुसार, अटकोट  के एक गांव में एक मजदूर परिवार खेत में मजदूरी करता है। 4 दिसंबर को जब परिवार खेत में काम कर रहा था, तब उनकी छह साल की बेटी वहीं खेल रही थी। इसी दौरान आरोपी उसे उठाकर ले गया और उसके साथ दरिंदगी की। आरोपी ने बच्ची का मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। 

बच्ची की आवाज सुन पहुंचे परिजन: जब बच्ची चीखी तो उसने बच्ची के गुप्तांग में रॉड जैसा धारदार हथियार डाल दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी लहूलुहान बच्ची को वहीं छोड़कर फरार हो गया। बच्ची के चीखने की आवाज सुन जब परिजन वहां पहुंचे तो वह खून से लथपथ मिली। बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए परिजन उसे तुरंत राजकोट के अस्पताल ले गए। 

Tags: accused

Post Comment

Comment List

Latest News

भाजपा का चीनी सामान का बहिष्कार ड्रामा : स्वदेशी का नारा लगाते-लगाते हुए विदेशी, अखिलेश यादव ने कहा- पार्टी की कथनी-करनी में अंतर भाजपा का चीनी सामान का बहिष्कार ड्रामा : स्वदेशी का नारा लगाते-लगाते हुए विदेशी, अखिलेश यादव ने कहा- पार्टी की कथनी-करनी में अंतर
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा और उसके...
पुलिसकर्मी को पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी, मौके पर पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार
लिफ्ट देने के बहाने बुजुर्ग महिला से दिन-दहाड़े लूट, आरोपी की तलाश जारी
नवविवाहिता ने लगाई फांसी : फंदे से लटक कर दे दी जान, मृतका के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला
केंद्र सरकार ने बर्बाद की देश की अर्थव्यवस्था : एशिया में सबसे ज्यादा गिरा रुपया, कांग्रेस ने कहा- रिकार्ड गिरावट बनी हमारी साख का सवाल 
राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में सुंदरकाण्ड पाठ एवं महाप्रसादी का आयोजन, लगभग 2000 से अधिक लोगों ने पंगत प्रसादी ग्रहण की
गंगनहर में 21 जनवरी से बंदी : फिरोजपुर फीडर बनेगा पक्का, किसानों को पुरानी बीकानेर कैनाल से मिलेगा पानी