महाराष्ट्र में दिवाली की रात एक परिवार पर टूटा कहर, घर में आग लगने से 6 लोगों की मौत

पटाखों की गूंज के बीच उठीं चीखें

महाराष्ट्र में दिवाली की रात एक परिवार पर टूटा कहर, घर में आग लगने से 6 लोगों की मौत
धाराशिव जिले के येदशी गांव में तड़के 2:30 बजे एक मकान में भीषण आग लगने से एक ही परिवार के छह लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। मृतकों में दंपती, उनके माता-पिता और दो बेटियां शामिल हैं। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। विरार, ठाणे और मुंबई में भी आग की घटनाएं हुईं।

धाराशिव। महाराष्ट्र के धाराशिव जिले के धाराशिव तालुका स्थित येदशी गांव में दिवाली की रात एक दु:खद घटना घटी, जब एक ही परिवार के छह सदस्य आग में जलकर मर गये। शुरुआती जानकारी के अनुसार, गोविंद करांडे के घर में तड़के 2.30 बजे आग लगी, जिसमें उनके परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। इसमें उनके माता-पिता, पत्नी और दो पुत्रियां शामिल हैं। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय विधायक जगजीत सिह पाटिल तड़के 4.20 बजे घटनास्थल पर पहुंचे। आग पर काबू पाने के लिए कलांब और तुल्जापुर से दमकल विभाग की गाड़यिां घटनास्थल पर पहुंचीं। आग लगने के कारण का फिलहाल पता नहीं लग सका है।

इस बीच, महाराष्ट्र के कई इलाकों से दिवाली की रात आग लगने की घटनाएं सामने आईं। विरार और ठाणे में रिहायशी इमारतों में आग लगी। मुंबई के बाइकुला-डोंगरी इलाके में कई दुकानों में भी आग लग गई। दूसरी ओर, पुणे में दमकल विभाग को आग लगने से जुड़ी 81 घटनाओं की शिकायत मिली, जिनमें से ज्यादातर पटाखों से संबंधित थीं।

 

Read More पंचायत चुनाव : तीसरे चरण में 68.39% वोटिंग, कहीं ईवीएम खराब तो कहीं वोटिंग का बहिष्कार

 

 

Read More केंद्र सरकार वोट चोरी का बचाव नहीं कर सकती, राहुल की चुनौती क्या स्वीकार करेगी: वेणुगोपाल

Tags: diwali

Post Comment

Comment List

Latest News

पैर फिसला और 200 मीटर नीचे पहाड़ी में गिरा व्यक्ति, रात के अंधेरे में एसडीआरएफ ने बचाया सुरक्षित पैर फिसला और 200 मीटर नीचे पहाड़ी में गिरा व्यक्ति, रात के अंधेरे में एसडीआरएफ ने बचाया सुरक्षित
उत्तराखंड के चमोली में नैनीसैण रोड स्थित बरसुली गांव में पैर फिसलने से एक व्यक्ति 200 मीटर गहरी पहाड़ी में...
पहली बार जयपुर में भव्य फायर शो : 2500 स्काई शॉट्स से जगमगाया शहर, भजनलाल शर्मा ने परिवार के साथ देखी रोशनी
दिवाली की रात सुलगी सियासत, माकपा कार्यालय को किसने किया आग के हवाले?
कैफे बंद कर घर लौट रहे संचालक पर लाठी-डंडों से हमला, सिर का करना पड़ा ऑपरेशन
महाराष्ट्र में दिवाली की रात एक परिवार पर टूटा कहर, घर में आग लगने से 6 लोगों की मौत
एक वीडियो और कई साल तक ब्लैकमेलिंग : हर महीने महिला से वसूली, दिल्ली से दबोचा आरोपी
मोदी ने की उत्तराखंड की विरासत और विकास की सराहना, विकास को लेकर जताया भरोसा