प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी : सामान्य पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं, जानें कितने बढ़े दाम

लंबे समय बाद किसी भी तरह के पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े

प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी : सामान्य पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं, जानें कितने बढ़े दाम
तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल एक्सपी95 के दाम 2 रुपये बढ़ाकर 101.89 रुपये प्रति लीटर कर दिए हैं। सामान्य पेट्रोल (94.77) और डीजल (87.67) की कीमतें स्थिर हैं। भारत पेट्रोलियम व हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने भी बढ़ोतरी की है। पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल महंगा होने पर यह फैसला लिया गया है।

नई दिल्ली। तेल विपणन कंपनियों ने शुक्रवार से प्रीमियम पेट्रोल के दाम 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिये हैं, जबकि खुदरा (सामान्य) पेट्रोल और किसी भी तरह के डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली के इरविन रोड सर्विस स्टेशन पर आज से प्रीमियम पेट्रोल एक्सपी95 की कीमत 101.89 रुपये प्रति लीटर हो गयी है। पहले इसकी कीमत 99.89 रुपये प्रति लीटर थी।

सामान्य पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल की 87.67 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है। प्रीमियम डीजल एक्सजी की कीमत भी 91.49 रुपये प्रति लीटर पर अपरिवर्तित रखी गयी है। इंडियन ऑयल के अलावा दूसरी कंपनियों भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने भी कीमतों में लगभग इतनी ही बढ़ोतरी की है। लंबे समय बाद किसी भी तरह के पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं। पश्चिम एशिया में जारी संकट के कारण कच्चे तेल की आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिससे इसके दाम बढ़े हैं। बढ़ी लागत की भरपाई के लिए तेल विपणन कंपनियों में प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ाये हैं।

 

Read More विधानसभा चुनाव से पहले मायावती का दाव : बसपा से जुड़ रहे लोग, सरकार बनी तो 2007 की तरह मिलेगा सम्मान; ब्राह्मणों को लेकर क्या बोली?

 

Read More मणिपुर में फिर भड़की हिंसा : हथियारबंद बदमाशों ने गांव के 9 घर फूंके, रात के अंधेरे में बरसाई गोलियां

 

Tags: Petrol

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी 6700 रुपए सस्ती, जानें शुद्ध सोना का कितना गिरा भाव वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी 6700 रुपए सस्ती, जानें शुद्ध सोना का कितना गिरा भाव
सर्राफा बाजार में कीमती धातुओं में रिकॉर्ड गिरावट। चांदी 6700 रुपए फिसलकर 2,34,300 रुपए प्रति किलोही। शुद्ध सोना 1400 रुपए...
आजम खान की मुश्किलें फिर बढ़ीं! जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े ठिकानों पर ED की रेड, खंगाले जा रहे दस्तावेज
गहलोत की दो टूक : सिफारिश नहीं, जमीनी पकड़ वाले कार्यकर्ताओं को दें टिकट
मिस ओशन वर्ल्ड : गाउन राउंड में 20 देशों की सुंदरियों ने लिया हिस्सा, रैंप पर खूबसूरती, आत्मविश्वास और स्टाइल का प्रदर्शन
RGHS में शामिल होगी CAR-T Cell Therapy, कर्मचारियों और परिजनों को मिलेगी आधुनिक कैंसर उपचार की सुविधा
बसपा का सर्वसमाज में जनाधार बढ़ने से विरोधी बेचैन, मायावती ने कहा- उम्मीदवारों के चयन को लेकर भाजपा समेत विपक्षी दलों में बदलाव होना स्वाभाविक
राजस्व संग्रह की उम्मीदों को झटका, परिवहन विभाग हासिल नहीं कर सका राजस्व वसूली का लक्ष्य