एसआईआर के जरिए देश को बर्बाद नहीं होने देगा इंडिया गठबंधन : देश में मिलकर लड़ेंगे लड़ाई, खड़गे बोले- भाजपा सरकार में लोकतंत्र बर्बाद

देश में हो रहे अवैध चुनाव

एसआईआर के जरिए देश को बर्बाद नहीं होने देगा इंडिया गठबंधन : देश में मिलकर लड़ेंगे लड़ाई, खड़गे बोले- भाजपा सरकार में लोकतंत्र बर्बाद
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एसआईआर को लोकतंत्र और चुनाव प्रक्रिया के लिए खतरा बताते हुए केंद्र पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन इसके खिलाफ देशभर में संघर्ष करेगा। खड़गे ने आरोप लगाया कि एसआईआर से गरीब, पिछड़े और अल्पसंख्यक प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने चुनाव बैलेट पेपर से कराने और 6 अक्टूबर को बड़े आंदोलन का ऐलान किया।

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि एसआईआर के जरिए देश को बर्बाद करने और लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिशों को इंडिया गठबंधन सफल नहीं होने देगा तथा इसके खिलाफ देशभर में मिलकर लड़ाई लड़ी जाएगी। खड़गे ने शनिवार को यहां जारी एक वीडियो संदेश में कहा कि एसआईआर के कारण पूरी चुनावी प्रक्रिया बर्बाद हो गई है। भाजपा सरकार में लोकतंत्र को बर्बाद कर दिया गया है। यहां चुनाव अवैध हो रहे हैं और इन चुनावों जो भी परिणाम आ रह हैं। वह सब अवैध हो रहा है। उन्होंने कहा देश में अवैध चुनाव हो रहे हैं। चुनाव बैलेट पेपर से कराये जाने चाहिए।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में चल रही इस अवैध प्रक्रिया को देखते हुए ही इंडिया गठबंधन की बैठक बुलाई गयी थी, जिसमें 20 पार्टियों के नेताओं के साथ लीगल सेल के कपिल सिब्बल को भी बुलाया गया। बैठक में सभी ने माना कि एसआईआर गलत तरीके से हो रहा है और इससे गरीब, पिछड़े तथा खासकर अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों को भारी परेशानी हो रही है। खड़गे ने वोट काटे जाने को गलत बताया और कहा कि एक-एक बूथ से यदि 500-500 लोगों के नाम भी हटा दिये जाते हैं, तो इससे बहुत बड़ा फर्क पड़ता है। अब इन नामों को दोबारा जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस के लोग अपने-अपने लोगों के नाम रख रहे हैं, जबकि गरीबों को नाम जुड़वाने में समय और पैसा खर्च करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया पर कब्जा करने के लिए केन्द्र सरकार देश के लोकतंत्र को बर्बाद करने वाला कानून लेकर आई हैं। इस कानून को लाने से पहले उस समिति की संरचना बदल दी गयी थी। मुख्य न्यायाधीश को हटाकर एक मंत्री को समिति में रखा गया और मुख्य चुनाव आयुक्त के चयन की नई प्रक्रिया बनायी गयी। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि यदि मुख्य चुनाव आयुक्त ने गलती की है और उसकी गलती पकड़ी भी जाती है, तो उसे दोषी नहीं माना जा सकता है। कानून में व्यवस्था है कि जब तक वह जीवित हैं, उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि इससे मनमानी हो रही है और दो अन्य चुनाव आयुक्तों के पत्र लिखने के बावजूद उनकी बात नहीं सुनी गयी। यह मामला सामने आने के बाद कांग्रेस ने भी इसे उठाया और अब पूरे देश में आंदोलन हो रहा है।

खड़गे ने कहा कि देश में ईवीएम का गलत इस्तेमाल हो रहा है और इसलिए चुनाव बैलेट पेपर से होने चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए इंडिया गठबंधन का पहला आंदोलन दिल्ली में हुआ और अब सभी दल मिलकर 6 अक्टूबर को एक बड़ा आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का काम लोगों को जागरूक करना है और यदि गलती हो रही है, तो चुनाव बैलेट पेपर से वोट कराये जाने चाहिए।

Read More रसोई गैस की ई-केवाईसी नहीं तो आज से सब्सिडी नहीं मिलेगी, जानें पूरा मामला 

 

Read More ‘परिसीमन का मकसद BJP को फायदा पहुंचाना था’, SIR को लेकर उमर अब्दुल्ला ने जताई बड़ी चिंता

Read More झूठों का झुंड से भंग कर दो तक : कठघरे में यूपी पुलिस, कांग्रेस ने कहा- कोर्ट की टिप्पणियों से पुलिस का चेहरा बेनकाब 

 

 

Tags: alliance

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बेला कासा बनी ‘एमएसएमई ऑफ द ईयर’, नवंबर में मिलेगा पुरस्कार बेला कासा बनी ‘एमएसएमई ऑफ द ईयर’, नवंबर में मिलेगा पुरस्कार
फाइनेंशियल एक्सप्रेस लीडरशिप अवॉर्ड्स के उद्घाटन संस्करण में बेला कासा को ‘एमएसएमई ऑफ द ईयर’ चुना गया है।यह पुरस्कार बेला...
‘परिसीमन का मकसद BJP को फायदा पहुंचाना था’, SIR को लेकर उमर अब्दुल्ला ने जताई बड़ी चिंता
विदेश से पढ़कर आए डॉक्टर : 23 दिन हुआ धरना, 12 दिन से भूख हड़ताल, स्टाइपेंड की मांग अधूरी 
पंजाब में 'आप' सरकार के भ्रष्टाचार का खेल खत्म होने का समय: सुनील जाखड़
टैक्स बकायेदारों को बड़ी राहत, 16 अक्टूबर तक मिलेगा छूट का मौका
तातोपानी बंदरगाह को फिर से चालू करने के लिए चीन से बातचीत कर रहा नेपाल, लामसाल ने कहा- लगातार हो रही बातचीत
‘ज्ञानेश कुमार हटाओ, लोकतंत्र बचाओ’ के नारों से गूंजा विरोध मार्च, इंडिया गठबंधन ने चुनाव आयोग के खिलाफ खोला मोर्चा