इंडिगो ने एक्सिस बैंक के साथ मिलकर को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड लॉन्च करने की घोषणा की, ग्राहकों को मिलेगा लॉयल्टी प्रोग्राम इंडिगो ब्लूचिप का भी लाभ

इंडिगो और एक्सिस बैंक ने लॉन्च किए दो नए क्रेडिट कार्ड

इंडिगो ने एक्सिस बैंक के साथ मिलकर को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड लॉन्च करने की घोषणा की, ग्राहकों को मिलेगा लॉयल्टी प्रोग्राम इंडिगो ब्लूचिप का भी लाभ

इंडिगो और एक्सिस बैंक ने 'इंडिगो ब्लूचिप' लॉयल्टी प्रोग्राम के तहत दो को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड पेश किए हैं। ये कार्ड हवाई टिकट बुकिंग और रोजमर्रा के खर्चों पर शानदार रिवॉर्ड पॉइंट्स और लाउंज एक्सेस प्रदान करते हैं।

नई दिल्ली। निजी विमानन सेवा कंपनी इंडिगो ने एक्सिस बैंक के साथ दो को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड पेश करने की घोषणा की है। दोनों कंपनियों की साझा प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि इंडिगो एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड और इंडिगो एक्सिस बैंक प्रीमियम क्रेडिट कार्ड रुपे और वीजा नेटवर्क पर उपलब्ध हैं। ग्राहकों को इंडिगो के लॉयल्टी प्रोग्राम इंडिगो ब्लूचिप का भी लाभ मिलेगा।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि ग्राहक रोजमर्रा की खरीदारी और यात्रा से संबंधित लेनदेन पर सुविधाजनक और बिना किसी झंझट के रिवॉर्ड प्वाइंट अर्जित कर सकेंगे। इंडिगो की उड़ानों के टिकट बुक कराने और संबंधित खर्चों पर अधिक रिवॉर्ड मिलते हैं। ग्राहकों को शुरुआती और नवीनीकरणीय लाभ, माइलस्टोन रिवॉड्र्स तथा लाइफस्टाइल विशेषाधिकारों का एक व्यापक पैकेज भी मिलेगा जिसमें लाउंज एक्सेस, एंटरटेंमेंट के ऑफर, डाइनिंग पर छूट और कार्ड वेरिएंट के अनुसार विदेशी मुद्रा विनिमय में लाभ शामिल है।

इंडिगो एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड की कीमत 799 रुपये रखी गयी है और यह खुदरा ग्राहकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है जबकि समृद्ध ग्राहकों को ध्यान में रखकर इंडिगो एक्सिस बैंक प्रीमियम क्रेडिट कार्ड की कीमत पांच हजार रुपये तय की गयी है। 

 

Read More ईरान युद्ध और घरेलू आंकड़ों से तय होगी अगले सप्ताह शेयर बाजार की दिशा, इन शेयरों पर रखें नजर 

Post Comment

Comment List

Latest News

धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला
राजस्थान हाई कोर्ट ने कलाइट इंजीनियरिंग एंड वर्कस के प्रोपराइटर गुवाहाटी निवासी सुमित अग्रवाल को राहत देते हुए उसके खिलाफ...
प्रधानमंत्री बालेन शाह का बड़ा फ़ैसला : दलितों पर सदियों से हो रहे अत्याचार के लिए मांगेंगे माफ़ी, सामाजिक संगठनों ने की भेदभाव-विरोधी कानूनों को सख्ती से लागू करने की मांग
नौसेना के बेड़े में शामिल हुआ तारागिरी युद्धपोत : राजनाथ सिंह ने कहा-मजबूत और सक्षम नौसेना समय की आवश्यकता, ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत
एसआई भर्ती परीक्षा-2025 : निर्धारित समय एवं तिथि पर ही आयोजित होगी परीक्षा, सर्वोच्च न्यायालय ने किया जारी आदेश में संशोधन
पत्नी ने की पति की हत्या : 12 घंटे में पुलिस ने सुलझाया अधजले शव का मामला, मृतक की पत्नी गिरफ्तार 
दिल्ली में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई : एमसीडी और एएसआई के रिश्वतख़ोरी रैकेट का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ़्तार
महिला आरक्षण विधेयक पर घमासान : कांग्रेस ने सरकार के फैसले को बताया 'एकतरफा' , सर्वदलीय बैठक की मांग