ईरान-अमेरिका वार्ता अपडेट: स्विट्जरलैंड और कतर के बाद अब पाकिस्तान में होगी अहम बैठक, कूटनीतिक हलचल तेज

प्रतिबंध और परमाणु मुद्दों पर फोकस

ईरान-अमेरिका वार्ता अपडेट: स्विट्जरलैंड और कतर के बाद अब पाकिस्तान में होगी अहम बैठक, कूटनीतिक हलचल तेज
पाकिस्तान आगामी 11 जुलाई को अमेरिका और ईरान के बीच होने वाली उच्च स्तरीय राजनयिक वार्ता के अगले दौर की मेजबानी करने जा रहा है। इस तकनीकी वार्ता में मुख्य रूप से ईरान पर लगे अमेरिकी प्रतिबंधों को हटाने, जब्त संपत्तियों की बहाली और परमाणु कार्यक्रम से जुड़े अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा होगी। पूर्व सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई के राजकीय अंतिम संस्कार के समापन के बाद ईरान अपने आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों की घोषणा करेगा।

रियाद। अमेरिका और ईरान के बीच होने वाली वार्ता का अगला दौर 11 जुलाई को पाकिस्तान की मेज़बानी में होगा। रिपोर्ट में शनिवार को कहा गया कि वार्ता के आगामी दौर में ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंधों, ईरान की जब्त संपत्तियों और ईरानी परमाणु मसले पर बातचीत होगी। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि ईरानी प्रतिनिधिमंडल का फैसला ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई के रियासती जनाज़े के समापन के बाद होगा। उल्लेखनीय है कि ईरान और अमेरिका ने सभी मोर्चों पर जंग रोकने के लिए 18 जून को एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये थे। इसमें लेबनान में युद्धविराम भी शामिल था।

ईरान और अमेरिकी प्रतिनिधिमंडलों के बीच 21 जून को पाकिस्तान एवं कतर की मध्यस्थता में उच्च स्तरीय विचार-विमर्श हुआ, जिसके बाद 22 जून को दोनों देशों के बीच स्विट्जरलैंड में तकनीकी वार्ता हुई थी। कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माजिद अल अंसारी ने बुधवार को बताया कि कतरी एवं पाकिस्तानी मध्यस्थता के जरिए अमेरिका-ईरान की एक अप्रत्यक्ष वार्ता हुई है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों ने आने वाले समय में बातचीत जारी रखने पर सहमति जताई है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

भरतपुर में मामूली कहासुनी पर फायरिंग, लाइसेंसी बंदूक से गोली चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार भरतपुर में मामूली कहासुनी पर फायरिंग, लाइसेंसी बंदूक से गोली चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार
राजस्थान के भरतपुर जिले के नदबई अंतर्गत लखनपुर थाना पुलिस ने बीलौठ गांव में दहशत फैलाने वाले एक शख्स को...
सियासी तूफान: राम मंदिर चंदा प्रकरण पर कांग्रेस का बड़ा बयान, RSS की टिप्पणी को बताया शर्मनाक
ऑपरेशन क्लीन स्वीप: चार ड्रग तस्कर गिरफ्तार, 55 ग्राम एमडी और स्मैक बरामद ; मोटरसाइकिल भी जब्त 
जयपुर में फ्लाइट में मेडिकल इमरजेंसी, यात्री को अस्पताल पहुंचाया गया
महाराष्ट्र में चेतावनी के बाद वॉटरफॉल पर जमा हुई भीड़ : पानी बढ़ने से तेज बहाव में फंसे 100 से अधिक पर्यटक, गांव के लोगों ने रस्सियों ने किया रेस्क्यू
अशोक गहलोत ने भाजपा को घेरा : राजस्थान में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त, कहा- आंखें मूंद कर बैठी सरकार
कैलाश मानसरोवर यात्रा का पहला दल रवाना : धामी ने दिखाई जत्थे को हरी झंडी, कहा- यह यात्रा सांस्कृतिक एकता और राष्ट्रीय समरसता का प्रतीक