होर्मुज़ पार करने वाले चुनिंदा ज़हाज़ों को ईरान ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम, 18 करोड़ की करेगा वसूली

ईरान की बड़ी चुनौती: होर्मुज जलडमरूमध्य पर $20 लाख ट्रांजिट शुल्क

होर्मुज़ पार करने वाले चुनिंदा ज़हाज़ों को ईरान ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम, 18 करोड़ की करेगा वसूली

ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने घोषणा की है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों को अब $20 लाख (₹18.76 करोड़) शुल्क देना होगा। डोनाल्ड ट्रंप की 48 घंटे की चेतावनी और बिजली संयंत्रों को "मिटाने" की धमकी के बावजूद ईरान ने अपना नियंत्रण सख्त कर लिया है, जिससे वैश्विक अर्थव्यवस्था में तनाव बढ़ गया है।

वॉशिंगटन। मीडिल ईस्ट तनाव के बीच ईरान ने बड़ा फैसला करते हुए श्विक अर्थव्यवस्था की जीवन रेखा माने जाने वाले स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर अपना नियंत्रण और भी सख्त कर दिया है। ईरानी राष्ट्रपति ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा है कि इस जलमार्ग से जो भी ज़हाज़ गुजरेगा अब ईरान उससे 20 लाख डॉलर ट्रांजिट शुल्क लेगा और यदि कोई भी देश ऐसा नहीं करेगा तो वो इस मार्ग से नहीं जा सकता है।

गौरतलब है कि, ईरान ने ये सख्त कदम ऐसे समय में उठाया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को जलडमरूमध्य मार्ग को खोलने के लिए 48 घंटों का समय दिया है। ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने कहा है कि अब से वो होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले कुछ चुनिंदा जहाहों पर 18,76,00,300 रुपये का शुल्क लेगा। इस बात की पुष्टि राष्ट्रपति पेजेश्कियन ने अपने सोशल मीडिया पर प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के माध्यम से की है।

इससे पहले ईरान पर अमेरिकी-इजरायली हमले के चौथे सप्ताह में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर वह अगले 48 घंटों के भीतर 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' को पूरी तरह से नहीं खोलता है, तो अमेरिका ईरानी बिजली संयंत्रों को "मिटा" देगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में नरमी : पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, तेल विपणन कंपनियों पर दाम बढ़ाने का दबाव अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में नरमी : पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, तेल विपणन कंपनियों पर दाम बढ़ाने का दबाव
पेट्रोल-डीजल की कीमतें बुधवार को स्थिर रहीं—दिल्ली में पेट्रोल 94.77 और डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर है। 30 अक्टूबर 2024...
स्वच्छता जागरूकता को लेकर कार्यक्रम आयोजित, स्वच्छता बनाए रखने एवं पर्यावरण संरक्षण का भी दिया संदेश
अंतरराष्ट्रीय हालातों के चलते हवाई सेवाओं पर असर लगातार जारी, दुबई की फ्लाइट रद्द
दिल्ली में भीषण सड़क हादसा: यात्री बस पलटने से 2 लोगों की मौत; अन्य 23 घायल, बचाव और राहत कार्य जारी
‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम : 6 दिन में 919 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का बनाया रिकॉर्ड, फैंस में दिख रहा जबरदस्त क्रेज 
रेलवे ट्रैक पर तीन टुकड़ों में मिला युवक शव, एसएमएस अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया शव
अमेरिका और ईरान के बीच सकारात्मक बातचीत: ईरान के ऊर्जा ढांचे पर हमले पाँच दिनों के लिए टले, ईरान का इंकार