ईरान तनाव ने बढ़ाई अमेरिका की चिंता: पैट्रियट मिसाइलों का स्टॉक 1,700 से कम, पेंटागन ने उत्पादन बढ़ाया

हथियारों और मिसाइलों के उत्पादन में तेजी का निर्देश

ईरान तनाव ने बढ़ाई अमेरिका की चिंता: पैट्रियट मिसाइलों का स्टॉक 1,700 से कम, पेंटागन ने उत्पादन बढ़ाया
ईरान से जारी सैन्य संघर्ष के बीच रक्षा सामग्री की भारी कमी को देखते हुए पेंटागन ने अमरीकी रक्षा कंपनियों को आपातकालीन निर्देश जारी किया है। उप रक्षा सचिव स्टीफन फीनबर्ग ने ठेकेदारों को 21 दिनों में पैट्रियट मिसाइलों व अन्य प्रमुख प्रणालियों का उत्पादन तेजी से बढ़ाने की योजना प्रस्तुत करने का समय दिया है।

मॉस्को। पेंटागन ने रक्षा कंपनियों से अमेरिकी सैनिकों के लिए हथियारों और गोला-बारूद के उत्पादन और आपूर्ति की रफ़्तार बढ़ाने को कहा है। ईरान के साथ तनाव की वजह से इनकी भारी कमी हो गई है। वॉशिंगटन पोस्ट ने एक आंतरिक दस्तावेज का हवाला देते हुए यह जानकारी दी। अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया कि ईरान के साथ तनाव के बीच अमेरिका के पास पैट्रियट मिसाइलों का स्टॉक 1,700 से भी कम रह गया है।

पोस्ट के मुताबिक, अमेरिका के उप रक्षा सचिव स्टीफन फीनबर्ग ने रक्षा अनुबंधकर्ताओं को हथियार आपूर्ति की रफ़्तार काफी बढ़ाने की योजना जमा करने के लिए 21 दिन का समय दिया है। अधिकारी ने ज़ोर देकर कहा कि सालों तक चलने वाले उत्पादन चक्र अब पेंटागन के लिए सही नहीं हैं। फीनबर्ग ने कई तरह के हथियारों और उपकरणों की आपूर्ति को बहुत ज़रूरी बताया, जिनमें अगली पीढ़ी की एनजीआई इंटरसेप्टर मिसाइल, एनएएसएएमएस वायु रक्षा प्रणाली , मोबाइल एयर डिफेंस रडार सिस्टम, एडवांस्ड पायलट ट्रेनिंग सिस्टम और स्पेस-बेस्ड मिसाइल ट्रैकिंग सिस्टम शामिल हैं।

इससे पहले एनबीसी ने सूत्रों के हवाले से बताया था कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खरीद-फरोख्त के लिए ज़िम्मेदार फीनबर्ग को व्यक्तिगत रूप से फोन करने के बाद, पेंटागन के अधिकारियों ने गोला-बारूद की कमी और सप्लाई से जुड़ी समस्या पर चर्चा करने के लिए एक आपातकालीन बैठक बुलाई थी। ईरान के साथ चल रहे तनाव के बीच अमेरिका के पास पैट्रियट मिसाइलों का स्टॉक 1,700 से भी कम है। 'द न्यूयॉर्क टाइम्स' ने शनिवार को नाम न बताने की शर्त पर अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

वैभव सूर्यवंशी के ब्रांड वैल्यू ने मचाई धूम! 15 की उम्र में एक दिन में करते है 2 करोड़ की कमाई  वैभव सूर्यवंशी के ब्रांड वैल्यू ने मचाई धूम! 15 की उम्र में एक दिन में करते है 2 करोड़ की कमाई 
मैदान पर मौका भले नहीं मिला, लेकिन वैभव सूर्यवंशी की ब्रांड वैल्यू तेजी से बढ़ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक,...
कोटा नगर निगम के 3 बूथों पर पुनर्मतदान शुरू, सुबह 10 बजे तक 22.99 प्रतिशत मतदान
रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100% तक टैरिफ का प्रस्ताव, भारत समेत दस देशों का संशोधन में नाम
गणपति बप्पा मोरिया के जयघोष के साथ निकली शोभायात्रा, 80 से अधिक झांकियों का जुड़ा कारवां
विदेश मंत्री जयशंकर दो दिन की भूटान की यात्रा पर, विदेश मंत्री और शीर्ष नेतृत्व से करेंगे मुलाकात
कांग्रेस ने कई निकायों में अध्यक्ष प्रत्याशी किए घोषित, बाड़ेबंदी तेज
जीत की खुशी के बीच मातम, एक दिन बाद निर्दलीय पार्षद की मौत