होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान का नया फरमान, नियमों का उल्लंघन करने वाले जहाजों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी
सहयोगी जहाज भी प्रतिबंधित सूची में होंगे शामिल
तेहरान। फारस की खाड़ी जलडमरूमध्य प्राधिकरण (पीजीएसए) ने चेतावनी दी है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने के लिए ईरान द्वारा निर्धारित नियमों का उल्लंघन करने वाले जहाजों को भविष्य में वहां से गुजरने पर प्रतिबंधों का सामना करना पड़ेगा। पीजीएसए ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर जारी कई बयानों में कहा कि कुछ जहाजों द्वारा ईरानी पारगमन व्यवस्था का उल्लंघन किए जाने के मद्देनजर भविष्य में उनके आवागमन पर जुर्माना, हिरासत में लेने या फिर जहाज जब्त करने जैसी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।
प्राधिकरण ने फारस की खाड़ी से आने-जाने वाले माल के मालिकों से भी जहाज किराये पर लेने से पहले 'गैर-अनुपालन करने वाले जहाजों' की सूची की समीक्षा करने का आग्रह किया, ताकि संभावित समस्याओं से बचा जा सके। पीजीएसए ने कहा कि तत्काल प्रभाव से सूची में शामिल जहाजों के साथ एसटीएस (शिप-टू-शिप) हस्तांतरण या अन्य माध्यमों से सहयोग करने वाले किसी भी जहाज को भी इस सूची में शामिल कर दिया जाएगा।

Comment List