लेबनान में इजरायल का हमला : सेना के उच्च अधिकारियों समेत 12 लोग ढेर, युद्धविराम पर सहमति के कुछ ही दिनों बाद हमला

, एक कैप्टन और एक सैनिक की मौत

लेबनान में इजरायल का हमला : सेना के उच्च अधिकारियों समेत 12 लोग ढेर, युद्धविराम पर सहमति के कुछ ही दिनों बाद हमला
दक्षिणी लेबनान में इजरायली हमले में लेबनानी सेना के एक ब्रिगेडियर जनरल, एक कैप्टन और एक सैनिक समेत 12 लोगों की मौत हो गई। यह हमला हालिया युद्धविराम समझौते के कुछ दिनों बाद हुआ। लेबनान ने इसे संप्रभुता और अंतरराष्ट्रीय कानून का गंभीर उल्लंघन बताया, जबकि इजरायल ने घटना की जांच की बात कही।

बेरूत। दक्षिणी लेबनान में हुए इजरायली हमलों में सेना के उच्च अधिकारी समेत कम से कम 12 लोग मारे गये हैं। यह हमला दोनों देशों के बीच अमेरिका की मध्यस्थता में हुई सशर्त युद्धविराम पर सहमति बनने के कुछ ही दिनों बाद हुआ है। लेबनान की सेना ने कहा कि खरदाली-नबातीह मार्ग पर एक सैन्य वाहन पर हुए इजरायली हमले में एक ब्रिगेडियर जनरल, एक कैप्टन और एक सैनिक की मौत हो गयी। वहीं इजरायली सेना ने कहा कि शनिवार का हमला एक सक्रिय युद्ध क्षेत्र में हुआ था। सेना ने यह भी कहा कि इस घटना की जांच की जा रही है।

लेबनानी सेना ने कहा, जानबूझकर और बार-बार किये जा रहे क्रूर इजरायली आक्रमण का जारी रहना, समाधान तक पहुंचने के सभी प्रयासों को विफल करने के उद्देश्य से है। लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ औन ने इस हमले की निंदा करते हुए इसे लेबनानी संप्रभुता और अंतरराष्ट्रीय कानूनों मानदंडों का घोर उल्लंघन बताया। लेबनान के प्रधानमंत्री नवाफ सलाम ने इसे जघन्य अपराध और सभी लेबनानी पर हमला करार दिया। सलाम ने हमले में मारे गये ब्रिगेडियर जनरल वस्साम सबरा, कैप्टन एली खौरी और सैनिक हुसैन गोजाल के परिवारों और सहयोगियों के साथ-साथ लेबनानी सेना के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

 

Read More बंगाल में अब प्रदर्शन के दौरान कल्याण बनर्जी पर हमला : पीछे से किया सिर पर वार, दर्द से कराहते हुए नीचे गिरे

 

Read More विश्व तंबाकू निषेध दिवस आज: विशेषज्ञों ने युवाओं में तंबाकू के बढ़ते सेवन पर जताई चिंता ; राजस्थान में तंबाकू सेवन से हर दिन 211 लोगों की मौत, ‘वेपिंग’ के कारण भी युवाओं की सेहत पर मंडरा रहा गंभीर संकट

 

Tags: attack

Post Comment

Comment List

Latest News

हैवानियत की इंतहा! एक माह की मासूम को जमीन पर पटकने वाला आरोपी गिरफ्तार, बलि देने की बात स्वीकारी हैवानियत की इंतहा! एक माह की मासूम को जमीन पर पटकने वाला आरोपी गिरफ्तार, बलि देने की बात स्वीकारी
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक माह की बच्ची की बलि देने का प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है।...
रणथम्भौर पहुंचे PCCF अरिजीत बनर्जी : बाघ और घड़ियाल संरक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
मुरलीपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2 वाहन चोर गिरफ्तार, 5 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद
हाजियों की दूसरी फ्लाइट पहुंची जयपुर: जद्दा से लौटे 428 जायरीन, एयरपोर्ट पर हुआ गर्मजोशी से स्वागत
लेबनान में इजरायल का हमला : सेना के उच्च अधिकारियों समेत 12 लोग ढेर, युद्धविराम पर सहमति के कुछ ही दिनों बाद हमला
बंगाल में “ऑपरेशन मदरसा” शुरू: वैध-अवैध मदरसों का सर्वे होगा ; फंडिंग, छात्रों और मौलवियों की जांच से मचा सियासी भूचाल
महंगाई की मार पर जूली का वार: घरेलू गैस सिलेंडर ₹29 महंगा होने पर भाजपा सरकार पर साधा निशाना