पंजाब के मुख्यमंत्री पर नशे से जुड़े आरोप लगना दुर्भाग्यपूर्ण : विधानसभा में नशे में पहुंचे थे मान, कांग्रेस सांसद तिवारी ने मांगा आरोपों पर जवाब

मुख्यमंत्री पद की गरिमा पर प्रश्नचिह्न खड़े किए

पंजाब के मुख्यमंत्री पर नशे से जुड़े आरोप लगना दुर्भाग्यपूर्ण : विधानसभा में नशे में पहुंचे थे मान, कांग्रेस सांसद तिवारी ने मांगा आरोपों पर जवाब

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर लग रहे नशे के आरोपों पर जवाब मांगा भी। उन्होंने कहा कि विधानसभा में नशे की हालत में पहुंचने सहित पुराने विवादों ने पद की गरिमा पर सवाल उठाए हैं। तिवारी ने पारदर्शिता की मांग की, जबकि अकाली दल ने डोप टेस्ट कराने की बात कही भी।

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर लग रहे आरोपों को लेकर स्पष्ट जवाब देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पंजाब जैसे महत्वपूर्ण राज्य के मुख्यमंत्री पर बार-बार नशे से जुड़े गंभीर आरोप लगना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है। प्रमोद तिवारी ने हाल ही में सामने आए आरोपों का जिक्र करते हुए कहा कि यह दावा किया जा रहा है कि पंजाब के मुख्यमंत्री मान विधानसभा में नशे की हालत में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि यह कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं सार्वजनिक चर्चा का विषय बन चुकी हैं। उन्होंने पूर्व में विदेश यात्रा के दौरान विमान से उतारे जाने की कथित घटना और संसद के समय उठे सवालों का हवाला देते हुए कहा कि इन घटनाओं ने जनमानस में संदेह और असहजता पैदा की है तथा मुख्यमंत्री पद की गरिमा पर प्रश्नचिह्न खड़े किए हैं।

हालांकि, तिवारी ने यह भी कहा कि इन आरोपों की सच्चाई स्पष्ट होना आवश्यक है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि वे इन सभी मुद्दों पर खुलकर स्पष्टीकरण दें। उनका कहना है कि लोकतंत्र में पारदर्शिता और जवाबदेही सर्वोपरि होती है, खासकर जब बात किसी राज्य के सर्वोच्च पद की हो। गौरतलब है कि शिरोमणि अकाली दल ने मुख्यमंत्री मान पर विधानसभा में शराब पीकर आने का गंभीर आरोप लगाया और उनका डोप टेस्ट कराए जाने की मांग की।

 

Read More ठाकरे के साथ नहीं हुई कोई गुप्त बैठक : इस तरह के दावे राजनीतिक रूप से प्रेरित, फडणवीस ने कहा- हमारे बीच छिपाने जैसा कुछ नहीं

 

 

Read More भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जयपुर पहुंचे : सीएम भजनलाल शर्मा ने किया स्वागत, टोंक सहित 7 जिलों के भाजपा जिला ऑफिस का करेंगे उद्घाटन, कोर कमेटी की होगी बैठक 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश : व्हाट्सएप फर्जी प्रोफाइल से 5.30 करोड़ की ठगी, 17 आरोपी गिरफ्तार अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश : व्हाट्सएप फर्जी प्रोफाइल से 5.30 करोड़ की ठगी, 17 आरोपी गिरफ्तार
राजस्थान में साइबर ठगी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने 17 आरोपियों को गिरफ्तार। यह गिरोह...
अमेरिका नए प्रस्ताव मानता है तो पाकिस्तान में बातचीत के लिए तैयार है ईरान: होर्मुज खोलने के लिए शर्तों पर बात करने की पेशकश कर सकता है ईरान, रिपोर्ट में कहा- प्रतिबंध में ढील के बदले परमाणु कार्यक्रम पर बात करने का प्रस्ताव
भीषण गर्मी में परिंदों के दाना और पानी के लिए चलाया अभियान, सिटीपार्क में बांधे पंछियों के लिए 51 परिन्डे
पंजाब के मुख्यमंत्री पर नशे से जुड़े आरोप लगना दुर्भाग्यपूर्ण : विधानसभा में नशे में पहुंचे थे मान, कांग्रेस सांसद तिवारी ने मांगा आरोपों पर जवाब
फिर एलन कोचिंग स्टूडेंट की मौत, 3 मई को था एग्जाम
आधुनिक तकनीक से सशक्त हो रहा राजस्थान का किसान, मुख्यमंत्री ने कहा- कृषि क्षेत्र में हो रहा यह परिवर्तन विकसित प्रदेश की मजबूत नींव तैयार कर रहा
नए कलेवर में श्याम मसाला : प्रीति जिंटा बनीं ब्रांड एम्बेसडर, देशभर में विस्तार की तैयारी