इस खतरनाक हथियार से बढ़ेगी भारत की ताकत! रूस-यूक्रेन जंग में हुआ इस्तेमाल, अमेरिका ने लगाई मुहर

भारत–अमेरिका रक्षा सौदों पर मुहर

इस खतरनाक हथियार से बढ़ेगी भारत की ताकत! रूस-यूक्रेन जंग में हुआ इस्तेमाल, अमेरिका ने लगाई मुहर

“ऑपरेशन सिंदूर” के बाद भारत ने अपनी रक्षा क्षमता मजबूत करने के लिए अमेरिका से दो बड़ी डील पक्की की हैं। अमेरिका ने जेवलिन एंटी टैंक मिसाइल सिस्टम और एक्सकैलिबर प्रोजेक्टाइल की बिक्री मंजूर की है। करीब 93 मिलियन डॉलर की यह डील भारत की सैन्य शक्ति को और बढ़ाएगी।

नई दिल्ली। "ऑपरेशन" सिंदूर के बाद भारत लगतार अपने सुरक्षा बेड़े को मजबूत बनाने पर काम कर रहा है और इसके लिए लगातार दूसरे देशों से संपर्क कर रहा है। इसी बीच खबर सामने आई है कि, एक तरफ तो भारत दूसरें देशों को ब्रह्रमोस मिसाइल बेच रहा है, तो दूसरी तरफ अमेरिका से रक्षा की सबसे बड़ी फाइनल करने जा रहा है। दरअसल, भारत और अमेरिका ने रक्षा सौदों को लेकर दो बड़ी डील पर हाल ही में मुहर लगाई है, इसमें एक तो जेवलिन एंटी टैंक मिसाइल सिस्टम और दूसरा एक्सकैलिबर प्रोजेक्टाइल है। शायद आपको याद हो कि, जेवलिन मिसाइल का उपयोग हाल ही में रूस-यूक्रेन युद्व में भी हुआ था। 

दो डील पर US-भारत के बीच बनी सहमति

बता दें कि, जेवलिन एंटी टैंक मिसाइलें बेचने के लिए अमेरिका ने भारत को मंजूरी दे दी है और इसकी आधिकारिक घोषणा अमेरिका की डिफेंस सिक्योरिटी कोऑपरेशन एजेंसी ने कर दी है। सूत्रों के अनुसार, इन दोनों डील की कुल कीमत करीब 93 मिलियन डॉलर है। 

क्या है जेवलिन मिसाइल सिस्टम?

Read More सावधान : अंतरराष्ट्रीय आईवीआर कॉल से डिजिटल अरेस्ट का नया खतरा, ठग खुद को बताते हैं पुलिस, ट्राई या दूरसंचार विभाग (फेडेक्स) का अधिकारी 

जेवलिन मिसाइल उस समय सबसे ज्यादा चर्चा में आई जब यूक्रेन और रूस की जंग के बीच इसका इस्तेमाल टैंक को उड़ाने के लिए किया गया। बता दें कि, इस खतरनाक हथियार को अमेरिका की लॉकहीड मार्टिन और रेटियॉन कंपनियों ने बनाया है और ये एक एडवांस पोर्टेबल एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल है। जेवलिन मिसाइल का फायर एंड फॉरगेट मिसाइल के नाम से भी जाना जाता है। इस मिसाइल की एक खूबी ये भी है कि ये मिसाइल टारगेट को खोजकर उस पर हमला करती है। 

Read More ईरान के हवाई क्षेत्र पर जल्द होगा अमेरिका का दबदबा : सैनिकों को तैनात करने की अभी कोई योजना नहीं,  कैरोलिन लेविट ने कहा- अंदर तक हमला शुरू करेगी सेना

क्या हैं एक्सकैलिबर प्रोजेक्टाइल?

Read More ईरानी जहाज पर हमले के बाद पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने उठाए केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल, कहा-भारत देश की शक्ति उसकी स्वतंत्र आवाज में है, न कि किसी की जी-हुजूरी में

इसके अलावा अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने भारत को एक्सकैलिबर प्रोजेक्टाइल की भी मंजूरी दे दी है, जिसकी कीमत करीब 47.1 मिलियन डॉलर आंकी जा रही है। शायद आपको याद नहीं हो, लेकिन हाल ही में हुए "ऑपरेशन" सिंदूर में भारतीय सेना की तरफ से इसका उपयोग किया गया था और पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब दिया था। अमेरिका से हुई इन बड़ी ​डील के बाद एक बात तो साफ हो गई है कि, भारत अब दुश्मनों को बिल्कुल भी माफ करने वाला नहीं है, और हम हमले का मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी  गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी 
प्रदेश कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और किल्लत के विरोध में झलाना प्याऊ के...
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का दावा: ईंधन की कोई कमी नहीं, पश्चिम एशिया संकट पर सरकार की पैनी नजर; एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति में कमी की आशंकाओं को किया खारिज
दुबई हवाई अड्डे के पास गिरे दो ड्रोन; एक भारतीय सहित चार लोग घायल, विमान परिचालन सामान्य
धूमधाम से मनाया नंदोत्सव; भक्तों ने लूटी उछाल, धर्म की स्थापना के लिए जन्म लेते हैं भगवान: स्वामी दयानंद सरस्वती
राजस्व लक्ष्य में पिछड़ते आरटीओ, नॉन-ओटीटी वसूली में 73 प्रतिशत पर अटका परिवहन विभाग
पूर्व केंद्रीय मंत्री कावुरी सांभाशिवा राव का 82 वर्ष की आयु में निधन, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक
मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने दिलाई तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ, कई अहम पदों पर दें चुके हैं अपनी सेवाएं