कपिल सिब्बल का सरकार पर आरोप : चुनावी लाभ के लिए करती है ईडी का इस्तेमाल, चुनाव वाले राज्यों में विपक्षी दलों को करती है परेशान 

किसी भी राज्य में ईडी पहुंच जाती है

कपिल सिब्बल का सरकार पर आरोप : चुनावी लाभ के लिए करती है ईडी का इस्तेमाल, चुनाव वाले राज्यों में विपक्षी दलों को करती है परेशान 
सिब्बल ने यहां संवाददाता सम्मेलन में सरकार के इस रवैये को संघीय ढांचे पर हमला बताया।

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने सरकार पर आरोप लगाया कि वह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का इस्तेमाल चुनावी लाभ के लिए करती है और जिन राज्यों में चुनाव तय होते हैं। ईडी की टीम वहीं पहुंचकर विपक्षी दलों को परेशान करने लगती है। सिब्बल ने यहां संवाददाता सम्मेलन में सरकार के इस रवैये को संघीय ढांचे पर हमला बताया। उन्होंने ईडी टीम की ओर से पश्चिम बंगाल तृणमूल कांग्रेस के लिए परामर्शदाता के रूप में काम करने वाली कंपनी आई-पैक के ठिकानों पर पड़े छापों का उल्लेख किया और कहा कि ईडी के छापे उसी राज्य में पडऩे शुरु होते हैं जहां निकट भविष्य में विधानसभा चुनाव होने हैं। उनका कहना था कि पिछले 11 साल से वह यही देख रहे हैं कि ईडी उस राज्य में पहले पहुंच जाती है, जहां चुनाव होने हैं। ईडी ने पिछले दिनों इसी तरह का काम झारखंड और बिहार में भी किया और अब पश्चिम बंगाल में भी कर रही है।

उन्होंने कहा कि आज सुबह मुझे 2004 से 2014 तक संप्रग सरकार के कार्यकाल का ख्याल आ गया। जिस तरह की खबरें आज अखबारों में चल रही हैं, हमने उन 10 वर्षों के दौरान ऐसा नहीं देखा। इसकी वजह थी कि संप्रग सरकार ने ईडी को विपक्षी दलों के नेताओं को परेशान करने की इतनी खुली छूट नहीं दी थी। संप्रग सरकार में हमने झूठी सूचना के आधार पर किसी भी राजनीतिक दल या नेता पर मुकदमा नहीं चलाया। अब हो यह रहा है कि जहां प्राथमिकी दर्ज होती, तो वहां ईडी पहुंच जाती है। किसी भी राज्य में ईडी पहुंच जाती है और ईडी उसी राज्य में पहुंचती है, जहां चुनाव होने हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल में चुनाव होने हैं और चुनाव के दौरान भाजपा सरकार को अचानक दस्तावेज चाहिए। अब तक उसने दस्तावेजों को हासिल करने की जरूरत नहीं समझी थी, लेकिन अब चुनाव हैं, तो इसकी जरूरत होने लगी है। इसीलिए ईडी के छापे डलवा दिए। इससे स्पष्ट है कि उनका रवैया, उनकी सोच और उनके इरादे स्पष्ट रूप से पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस को परेशान करना है, लेकिन यह भी तय है कि वहां वे जीत नहीं सकते। 

 

Read More ऑपरेशन हार्डबॉल : एफबीआई की लॉरेंस बिश्नोई के नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई, 24 लोग गिरफ्तार

Tags: kapil

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

डीएलसी दरों में प्रस्तावित 40% बढ़ोतरी पर क्रेडाई का विरोध, कहा- रियल एस्टेट और आमजन दोनों होंगे प्रभावित डीएलसी दरों में प्रस्तावित 40% बढ़ोतरी पर क्रेडाई का विरोध, कहा- रियल एस्टेट और आमजन दोनों होंगे प्रभावित
क्रेडाई राजस्थान ने डीएलसी दरों में प्रस्तावित 40 प्रतिशत तक वृद्धि का विरोध करते हुए रियल एस्टेट, आमजन और राज्य...
प्रधानमंत्री मोदी की ऐतिहासिक न्यूजीलैंड यात्रा: ऑकलैंड में भारतीय समुदाय और द्विपक्षीय संबंधों पर रहेगा फोकस, पीएम लक्सन के साथ करेंगे द्विपक्षीय वार्ता
E20 पेट्रोल सस्ता क्यों नहीं? केंद्र ने बताया- तेल आयात घटाना और किसानों को फायदा
ब्लॉक कार्य स्थगित होने से जैसलमेर-जयपुर रेलसेवा रीस्टोर, रेलवे ने जारी किए निर्देश
एथनॉल मिश्रण नीति के खिलाफ युवा कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, सरकार पर उपभोक्ताओं को गुमराह करने का आरोप
योगी का अखिलेश पर हमला: सपा सरकार में "जय श्रीराम" का नारा लगाने वालों को भेजा जाता था जेल, 17 परियोजनाओं का किया लोकार्पण 
साइबर अपराधियों के खिलाफ जयपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 215 मोबाइल बरामद और पांच आरोपी गिरफ्तार