खामेनेई ने अमेरिकी राष्ट्रपति पर साधा निशाना : प्रदर्शनों के आगे नहीं झुकेगा ईरान, देश को अस्थिर करने की कोशिश का लगाया आरोप

यह उपद्रवियों के सामने पीछे नहीं हटेगा

खामेनेई ने अमेरिकी राष्ट्रपति पर साधा निशाना : प्रदर्शनों के आगे नहीं झुकेगा ईरान, देश को अस्थिर करने की कोशिश का लगाया आरोप

ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई ने कहा कि देश प्रदर्शनों के आगे नहीं झुकेगा और विदेशी समर्थित तत्वों पर अस्थिरता फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को अमेरिका समर्थक बताया और अमेरिकी राष्ट्रपति पर ईरानियों के खून का आरोप लगाया। खामेनेई ने युवाओं से एकता और सतर्कता बनाए रखने का आह्वान किया।

तेहरान। ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई ने कहा कि उनका देश प्रदर्शनों के आगे नहीं झुकेगा। खामेनेई ने विदेशी समर्थित तत्वों पर देश को अस्थिर करने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सभी को यह जान लेना चाहिए कि इस्लामी गणतंत्र हजारों सम्मानित लोगों के खून के दम पर सत्ता में आया है और यह उपद्रवियों के सामने पीछे नहीं हटेगा।

राजधानी में जारी अशांति का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारी अमेरिकी राष्ट्रपति को खुश करने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर उन्हें देश चलाना आता होता, तो वे अपना देश ठीक से चलाते, क्योंकि अमेरिका के भीतर ही कई समस्याएं हैं।

ईरान के सर्वोच्च धार्मिक नेता ने यह भी कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति के हाथ 1,000 से अधिक ईरानियों के खून से रंगे हुए हैं। उनके इस बयान को जून में ईरानी परमाणु ठिकानों पर अमेरिका द्वारा किए गए हमलों के संदर्भ में देखा जा रहा है। खामेनेई ने अपने समर्थकों से एकजुट रहने का आह्वान करते हुए युवाओं से कहा कि अपनी तैयारी और एकता बनाए रखें, क्योंकि एक एकजुट राष्ट्र किसी भी दुश्मन पर विजय प्राप्त कर सकता है। उल्लेखनीय है कि ईरान में आर्थिक नीतियों को लेकर देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं। 

 

Read More दिल्ली में 267 के साथ खराब श्रेणी में पहुंचा एक्यूआई : सुबह धुंध की दिखी परत, सेहत को लेकर बढ़ी चिंता

Post Comment

Comment List

Latest News

कांग्रेस का पैगाम- ए- मोहब्बत सद्भावना कार्यक्रम 16 को: राज्य सरकार अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने के लिए धर्मांतरण विरोधी कानून लेकर आई कांग्रेस का पैगाम- ए- मोहब्बत सद्भावना कार्यक्रम 16 को: राज्य सरकार अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने के लिए धर्मांतरण विरोधी कानून लेकर आई
कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग 16 फरवरी को बिड़ला सभागार में सद्भावना कार्यक्रम आयोजित करेगा। गहलोत और डोटासरा सहित प्रमुख नेता भाजपा...
अमेरिका में लापता भारतीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: 9 फरवरी से था गायब, पुलिस जांच शुरू
महाशिवरात्रि का पर्व आज: श्रद्धा, उत्साह, आस्था के साथ मनाया जाएगा, काशीनाथ की भक्ति में लीन रहेगी छोटीकाशी
क्या हुआ: ट्रेलर कार में टक्कर, कार चालक को आई नींद की झपकी और छिन गई पांच लोगों की जिंदगी
केंद्र सरकार ने दी 10,000 करोड़ रूपए के स्टार्टअप इंडिया फंड 2.0 को मंजूरी, उद्यम पूंजी की सुविधा बढ़ेगी
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलसेवाओं का दौसा व बांदीकुई स्टेशनों पर ठहराव, जानें
भारत-अमेरिका व्यापार मुद्दे पर निशिकांत दुबे ने दी राहुल गांधी को खुली बहस की चुनौती, टैरिफ संरचना को लेकर झूठ बोलने का लगाया आरोप