खांडू ने किया न्यायालय के आदेश का उल्लंघन, जयराम बोले- तत्काल इस्तीफा दे मुख्यमंत्री

सीबीआई ने सरकार पर जांच में सहयोग नहीं करने का लगाया था आरोप

खांडू ने किया न्यायालय के आदेश का उल्लंघन, जयराम बोले- तत्काल इस्तीफा दे मुख्यमंत्री
कांग्रेस ने अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू से इस्तीफे की मांग की है। जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि 2015-25 के बीच उनके परिवार से जुड़े लोगों को 1,270 करोड़ रुपए के ठेके दिए गए। सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं। कांग्रेस का आरोप है कि राज्य सरकार जांच में सहयोग नहीं कर रही।

नई दिल्ली। कांग्रेस ने अरुणाचल प्रदेश में 1270 करोड़ रुपये के ठेकों से जुड़ी गड़बड़ी के मामले में उच्चतम न्यायालय के आदेश का उल्लंघन का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री पेमा खांडू के इस्तीफे की मांग की है। कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि उच्चतम न्यायालय ने 2015 से 2025 के बीच लोक निर्माण विभाग के मंत्री द्वारा उनके परिवार के सदस्यों को दिए गए 1270 करोड़ रुपये के ठेकों की सीबीआई जांच कराने का आदेश दिया था। उस समय लोक निर्माण विभाग का दायित्व खांडू के पास था। उन्होंने कहा कि अब खांडू मुख्यमंत्री हैं और उनको इस मामले में तत्काल इस्तीफा देना चाहिए।

रमेश ने कहा कि तीन अगस्त को उच्चतम न्यायालय ने सीबीआई की शिकायत पर अरुणाचल प्रदेश सरकार के शीर्ष अधिकारियों को तलब किया था और तब सीबीआई ने राज्य सरकार पर जांच में सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया था। खांडू संबंधित फाइलों तक सीबीआई को नहीं पहुंचने दे रहे थे। उन्होंने कहा कि 24 अगस्त को उच्चतम न्यायालय ने कहा कि राज्य ने सीबीआई को संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराने के बजाय बड़ी मात्रा में दस्तावेज दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई 25 सितंबर को होगी। उनका कहना था कि यह असाधारण और पूरी तरह अस्वीकार्य है कि मुख्यमंत्री अब भी पद पर बने हुए हैं।

 

Tags: jairam

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

एनएसयूआई का डूसू चुनाव में चारों सीटों पर जीत का दावा : पूरे तंत्र के दबाव के बावजूद मजबूती से डटे रहे कार्यकर्ता, जाखड़ ने कहा- न्याय और बेहतर भविष्य के पक्ष में होगा जनादेश एनएसयूआई का डूसू चुनाव में चारों सीटों पर जीत का दावा : पूरे तंत्र के दबाव के बावजूद मजबूती से डटे रहे कार्यकर्ता, जाखड़ ने कहा- न्याय और बेहतर भविष्य के पक्ष में होगा जनादेश
चुनाव 2026-27 के पहले चरण का मतदान पूरा होने के बाद एनएसयूआई ने चारों सीटों पर जीत का दावा किया।...
व्यक्ति की आत्महत्या का मामला गरमाया : परिजनों का शव लेने से इनकार, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दिया धरना
मानसिक स्वास्थ्य पर युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश : अवसाद, चिंता और आत्महत्या रोकथाम के मुद्दों को रचनात्मक तरीके से किया प्रस्तुत
खांडू ने किया न्यायालय के आदेश का उल्लंघन, जयराम बोले- तत्काल इस्तीफा दे मुख्यमंत्री
जयपुर, जोधपुर और कोटा महापौर की आज कत्ल की रात, कल खुलेगा पत्तों का पिटारा
पाकिस्तान में नमाज के दौरान धमाका : 16 लोगों की मौत, विस्फोटकों से भरा वाहन दीवार से टकराया
नरैना रेलवे स्टेशन पर शुरू हुई पीआरएस सुविधा, अब स्थानीय स्तर पर मिलेंगे आरक्षित टिकट