खड़गे और राहुल गांधी ने रमजान की दी बधाई : शांति-भाईचारे पर दिया जोर, कहा- सभी के लिए खुशहाली लाए यह महीना

रमजान को दुनिया भर के मुसलमान मनाते हैं

खड़गे और राहुल गांधी ने रमजान की दी बधाई : शांति-भाईचारे पर दिया जोर, कहा- सभी के लिए खुशहाली लाए यह महीना
यह पवित्र महीना हममें मानवता की सेवा की गहरी भावना को फिर से जगाए और हम जो कुछ भी करें उसमें दया, शांति, भाईचारा और सछ्वाव को बढ़ावा दें।  

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने रमजान के पवित्र महीने की शुरूआत के मौके पर देश भर के लोगों को बधाई दी और इससे जुड़ी प्रार्थना, सोच-विचार, दया और सांप्रदायिक सछ्वाव की अहमियत पर जोर दिया। खड़गे ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि रमजान के पवित्र महीने की शुरुआत पर हार्दिक बधाई, यह प्रार्थना, सोच-विचार, दया और मुक्ति का समय है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह महीना सेवा और एकता के लिए मिलकर की गयी प्रतिबद्धता को फिर से जगाएगा। उन्होंने आगे कहा कि यह पवित्र महीना हममें मानवता की सेवा की गहरी भावना को फिर से जगाए और हम जो कुछ भी करें उसमें दया, शांति, भाईचारा और सछ्वाव को बढ़ावा दें।  

गांधी ने भी इसी तरह की भावनाओं को दोहराते हुए एक्स पर अपनी शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि यह पवित्र महीना सभी के लिए शांति, खुशहाली और अच्छी सेहत लाए। गौरतलब है कि रमजान को दुनिया भर के मुसलमान मनाते हैं। यह सुबह से शाम तक रोजे रखने का महीना है, जिसमें प्रार्थना, दान और आत्म नियंत्रण होता है। इसे आध्यात्मिक सोच, जयादा भक्ति और सामुदायिक एकजुटता का समय माना जाता है। पूरे महीने, लोग रोजा, रात की खास नमाज (तरावीह), और दान करते हैं, जिससे हमदर्दी और सामाजिक जिम्मेदारी के मूल्यों को मजबूती मिलती है।

Tags: kharge

Post Comment

Comment List

Latest News

बिहार में खरीफ महाभियान-2026 का आगाज: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिखाई किसान जागरूकता वाहनों को हरी झंडी; योजनाओं, तकनीक और अनुदान की जानकारी गांव-गांव पहुंचेगी बिहार में खरीफ महाभियान-2026 का आगाज: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिखाई किसान जागरूकता वाहनों को हरी झंडी; योजनाओं, तकनीक और अनुदान की जानकारी गांव-गांव पहुंचेगी
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में शारदीय (खरीफ) महाभियान-2026 का शुभारंभ किया। उन्होंने किसान जागरूकता और कृषि ज्ञान...
करौली में भीषण सड़क हादसा: जीप की चपेट में आने से महिला की मौत, पति और पुत्र घायल
अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार चार हुक्के समेत नशीले फ्लेवर और उपकरण जब्त
उत्तर कोरिया का बड़ा ऐलान: अमेरिका-दक्षिण कोरिया की निरस्त्रीकरण मांग ठुकराई; कहा- न्यूक्लियर ताकत के रूप में हमारी स्थिति अब स्थायी
फर्जी हस्ताक्षर मामले में अभिषेक बनर्जी सीआईडी के सामने पेश: भवानी भवन में कड़ी सुरक्षा, ईडी समन और अन्य जांचों के बीच बढ़ीं टीएमसी नेता की मुश्किलें
नवाब दादा कायम खां शहीद दिवस पर भव्य सम्मान समारोह, कायम रत्न अवॉर्ड्स से नवाजे गए लोग 
एयर फोर्स के विमान की जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, मरीज को पहुंचाया आर्मी अस्पताल