खड़गे ने मोदी को लिखा पत्र : आपदा पीड़ित नेपाल को जरूरी सहायता देने का आग्रह, एनडीआरएफ की टीमें करे तैनात

विनाशकारी बाढ़ को लेकर गहराई से चिंतित

खड़गे ने मोदी को लिखा पत्र : आपदा पीड़ित नेपाल को जरूरी सहायता देने का आग्रह, एनडीआरएफ की टीमें करे तैनात
प्रधानमंत्री मोदी ताशकंद में शास्त्री स्मारक और महात्मा गांधी केंद्र का दौरा करेंगे। इसके बाद बिश्केक में 26वें SCO शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। मोदी ने कहा कि भारत सुरक्षा, संपर्क और अवसर आधारित क्षेत्रीय सहयोग का पक्षधर है। आतंकवाद, अलगाववाद और उग्रवाद से मुक्त क्षेत्र के लिए भारत SCO साझेदारों के साथ काम करेगा। दौरे से मध्य एशिया में रणनीतिक साझेदारी और सभ्यतागत संबंध मजबूत होंगे।

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित को पत्र लिखकर आपदा प्रभावितों को पर्याप्त मानवीय एवं राहत सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। खड़गे ने शुक्रवार को लिखे दोनों पत्रों को आज जारी करते हुए नेपाल में आई बाढ़ पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए नेपाल को मानवीय सहायता उपलब्ध कराने के साथ ही आपदा में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की विशेषज्ञता का लाभ देने की भी अपील की है।

प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में उन्होंने कहा है कि वे नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ को लेकर गहराई से चिंतित हैं, जिससे जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। हाल की मीडिया रिपोर्टों के अनुसार 500 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और अनेक लोग अभी भी लापता हैं। इस आपदा के कारण हजारों लोग भोजन, दवा, आश्रय और अन्य जरूरी सहायता की तत्काल जरूरत में हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया है कि नेपाल सरकार के साथ मिलकर प्रभावित लोगों तक पर्याप्त मानवीय और राहत सहायता पहुंचाई जाए।

गृहमंत्री को लिखे पत्र में खड़गे ने कहा कि नेपाल में हाल की बाढ़ से हुए जीवन और संपत्ति के नुकसान तथा घरों व बुनियादी ढांचे के व्यापक विनाश तथा लोगों के विस्थापन से उन्हें गहरी वेदना है। भारत और नेपाल के लोगों के बीच गहरे संबंधों का उल्लेख करते हुए उन्होंने सरकार से आग्रह किया है कि नेपाल को तत्काल व्यापक मानवीय एवं आपदा राहत सहायता दी जाए। विशेष रूप से जरूरत पड़ने पर एनडीआरएफ की टीमें तैनात की जाएं तथा नेपाल सरकार के साथ समन्वय करके बचाव, निकासी और राहत कार्यों में सहायता की जाए। उन्होंने कहा कि एनडीआरएफ की विशेषज्ञता इस संकट में मूल्यवान सहयोग प्रदान कर सकती है और गृह मंत्रालय इस मामले को तत्काल तथा संवेदनशीलता के साथ निपटाए।

 

Read More 19 सितम्बर से मानसून की विदाई, प्रदेश में अब तक सामान्य से 20 फीसदी कम बारिश 

Tags: kharge

Post Comment

Comment List

Latest News

अवकाश के दिन हाईकोर्ट में सुनवाई, श्रीविजयनगर चुनाव पर अहम आदेश अवकाश के दिन हाईकोर्ट में सुनवाई, श्रीविजयनगर चुनाव पर अहम आदेश
बाबा रामदेव जयंती के अवकाश के बावजूद सोमवार को राजस्थान हाईकोर्ट में चुनाव से जुड़े मामलों पर सुनवाई हुई। मामलों...
निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे
कांग्रेस का भाजपा पर हमला: केंद्र सरकार से किसान युवा समेत हर वर्ग त्रस्त, कुमारी सैलजा ने लगाया किसानों को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलने का आरोप
डोटासरा का आरोप- पार्षदों को वोट से रोक रही सरकार, जूली बोले- मुकाबला पुलिस से
बूंदी नगर परिषद में भाजपा के भरत शर्मा सभापति, बूंदी की आठ निकायों में भाजपा-कांग्रेस का मुकाबला बराबरी पर
ट्रंप ने ईरान को लेकर विकल्पों पर विचार किया, पूछा, 'पूरे देश को कब तबाह कर दूं?'
नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को प्रताड़ित कर रही पंजाब सरकार : जग्गा ने वीडियो बनाया तो मिली धमकियां, कांग्रेस ने कहा- डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर किया आत्महत्या का प्रयास