कुवैत का ऐलान : 20 लाख बैरल कच्चे तेल का प्रतिदिन करेगा उत्पादन, ऊर्जा से जुड़े कामकाज को फिर शुरू करने की दिशा में बड़ा कदम

खराब अवसंरचना की मरम्मत का काम पूरा

कुवैत का ऐलान : 20 लाख बैरल कच्चे तेल का प्रतिदिन करेगा उत्पादन, ऊर्जा से जुड़े कामकाज को फिर शुरू करने की दिशा में बड़ा कदम
कुवैत ने एक सप्ताह के भीतर कच्चे तेल का उत्पादन 20 लाख बैरल प्रतिदिन से अधिक करने का ऐलान किया है। होर्मुज जलडमरूमध्य के दोबारा खुलने और सुरक्षा हालात सुधरने के बाद यह फैसला लिया गया। कुवैत पेट्रोलियम निगम ने मरम्मत कार्य पूरा कर आपूर्ति बहाल करने की पुष्टि की, जिससे वैश्विक ऊर्जा बाजार को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

कुवैत सिटी। कुवैत ने एक हफ़्ते के अंदर कच्चे तेल का उत्पादन 20 लाख बैरल प्रतिदिन से ज्यादा करने का ऐलान किया है। यह कदम महीनों तक चले संघर्ष के कारण आयी रुकावटों के बाद ऊर्जा से जुड़े कामकाज को फिर से शुरू करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। सरकारी कंपनी कुवैत पेट्रोलियम निगम (केपीसी) की ओर से गुरुवार को जारी एक बयान के मुताबिक, यह कदम तब उठाया गया जब कुवैत ने सुरक्षा हालात में सुधार, होर्मुज जलडमरूमध्य के फिर से खुलने और अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक जहाजों का आवागमन दोबारा शुरू होने का हवाला देते हुए फोर्स मेज्योर नोटिस हटा लिये। ये नोटिस अमेरिका-इजरायल-ईरान संघर्ष के दौरान लगाये गये थे। केपीसी ने कहा कि उसने खराब हुई अवसंरचना की मरम्मत का काम पूरा कर लिया है और ग्राहकों के साथ मिलकर काम कर रही है, ताकि अनुबंध के मुताबिक पूरी आपूर्ति  फिर से आसानी से शुरू हो सके।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह घोषणा मार्च में तेल उत्पादन और रिफाइनिंग के कामकाज में एहतियातन कटौती के बाद की गयी है। यह कटौती कुवैत के ऊर्जा अवसंरचना और परिवहन नेटवर्क पर बार-बार हो रहे हमलों के बीच की गयी थी। खाड़ी क्षेत्र में तेल के प्रमुख उत्पादकों में से एक कुवैत धीरे-धीरे ऊर्जा से जुड़े कामकाज को सामान्य करने की कोशिश कर रहा है। संघर्ष के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही में रुकावट आ गयी थी, जो वैश्विक तेल निर्यात के लिए एक अहम रास्ता है।

 

Read More बीकानेर जिले के श्रीडूंगरपुर क्षेत्र में हादसा : ट्रक और कार भिड़े, एक ही परिवार के 6 की मौत

 

 

Read More राहुल गांधी आज कोटा में : नीट स्टूडेंट से मन की बात जानने के लिए करेंगे संवाद

Tags: crude

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान चैम्बर में इंडोनेशिया और अमेरिकी दूतावास के प्रतिनिधियों से उद्योग जगत का संवाद राजस्थान चैम्बर में इंडोनेशिया और अमेरिकी दूतावास के प्रतिनिधियों से उद्योग जगत का संवाद
राजस्थान चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्री द्वारा चैम्बर कार्यालय में इंडोनेशिया एवं अमेरिका के दूतावासों के प्रतिनिधियों के साथ विशेष...
लेबनान में भड़की हिंसा: चार सैनिकों की मौत, इजरायली रक्षा मंत्री बेन-ग्विर ने कही पूरे लेबनान को जलाने की बात
बंगाल में भारी बारिश से बहा दूधिया पुल : सिलीगुड़ी-मिरिक के बीच टूटा संपर्क, अलर्ट जारी
जिला प्रशासन ने वरुण सागर झील में की मॉकड्रिल : बाढ़ में फंसे 20 लोगों को बचाया, मानसून से पहले टीम ने की प्रैक्टिस
कश्मीर में पुलिस ने 2 लोगों को दबोचा : आतंकियों की मदद करने का आरोप, एक सरकारी कर्मचारी
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश, निदेशक कल्पना अग्रवाल ने किया कॉल सेंटर का निरीक्षण
12 वर्षों में भारत की वैश्विक पहचान हुई सशक्त, दुनिया का सबसे भरोसेमंद साथी बना देश : मुख्यमंत्री