मध्य प्रदेश में लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गों ने की गोलीबारी : हैरी बॉक्सर के नाम से मांगी 10 करोड़ की फिरौती, व्यापारी के घर सुरक्षा तैनात

घटनाओं के बीच संभावित कड़ी की जांच की जा रही

मध्य प्रदेश में लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गों ने की गोलीबारी : हैरी बॉक्सर के नाम से मांगी 10 करोड़ की फिरौती, व्यापारी के घर सुरक्षा तैनात

ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले की खबर, लेकिन कोई हताहत नहीं। आग पर काबू पा लिया गया है। इजरायली मीडिया के मुताबिक एयरस्ट्राइक वायुसेना ने की। कतर के साथ साझा यह दुनिया का सबसे बड़ा गैस क्षेत्र है, जो ईरान के 70-75% गैस उत्पादन और 80% पावर सप्लाई की रीढ़ है।

खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के कसरावद थाना क्षेत्र के भीलगांव के एक व्यापारी के घर गोलीबारी के दावे और 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हैरी बॉक्सर नाम के व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी लेने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और व्यापारी के घर पर सुरक्षा तैनात कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक रवींद्र वर्मा ने बताया कि दिलीप राठौड़ के पुत्र सत्येंद्र राठौड़ की शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि गोलीबारी की घटना की पुष्टि हुई है और सुरक्षा के मद्देनजर दिलीप राठौड़ के घर पर पुलिस बल तैनात किया गया है। एसपी ने यह भी बताया कि हाल ही में अशोक नगर में भी इसी तरह की धमकी का मामला सामने आया था, जिससे इन घटनाओं के बीच संभावित कड़ी की जांच की जा रही है।

सत्येंद्र राठौड़ के द्वारा दर्ज कराई गयी एफआईआर के अनुसार, उन्हें और उनके पिता को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा व्हाट्सएप कॉल और वॉइस नोट के माध्यम से धमकियां दी गईं। आरोपियों ने गोलीबारी का वीडियो भेजकर 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी और घर को बम से उड़ाने की धमकी दी। सत्येंद्र ने बताया कि 17 मार्च को उनके पिता के मोबाइल पर वॉइस कॉल आया, जिसमें पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई और कहा गया कि सोमवार रात उनके घर पर गोली चलवाई गई है। इसके बाद फायङ्क्षरग के वीडियो और वॉइस नोट व्हाट्सएप पर भेजे गए।

उन्होंने बताया कि 18 मार्च को भी विदेशी नंबरों से लगातार कॉल रहे हैं, जिन्हें उन्होंने और उनके पिता ने रिसीव नहीं किया। सत्येंद्र के मुताबिक, 16 मार्च को उनका परिवार इंदौर गया हुआ था। वीडियो मिलने के बाद जब उन्होंने घर के सीसीटीवी फुटेज देखे तो उसमें तीन नकाबपोश बदमाश मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर पर फायरिंग करते नजर आए। उनका दावा है कि भेजा गया वीडियो और सीसीटीवी फुटेज एक जैसे हैं। इस घटना की पुष्टि मजदूर शंकर ने भी की है। इसी बीच सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में हैरी बॉक्सर और आरजू बिश्नोई नाम के लोगों ने फायङ्क्षरग की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। पोस्ट में दिलीप राठौड़ पर किसानों का शोषण करने और फर्जी आईडी के जरिए पैसे ठगने के आरोप लगाए गए हैं। साथ ही इसे पहली और आखिरी चेतावनी बताते हुए आगे जानलेवा हमले की धमकी भी दी गई है।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। हालांकि दिलीप राठौड़ ने कहा कि वह फिलहाल बाहर हैं और इस बारे में कुछ नहीं कह सकते। उन्होंने कहा कि उनके परिवार वाले डरे हुए हैं, और उन्हें घर आने के लिए कह रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सोशल मीडिया पोस्ट की सत्यता भी खंगाली जा रही है।

Read More भारत के लिए राहत की खबर : स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से गुजरने वाले भारतीय झंडे वाले जहाजों को नहीं रोकेगा ईरान, दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच बातचीत के बाद लिया फैसला

Tags: lawrence

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

खर्रा ने दिल्ली में केन्द्रीय मंत्रियों से की मुलाकात : प्रदेश के विकास से जुड़े मुद्दों पर की महत्वपूर्ण चर्चा, यातायात व्यवस्था को अधिक सुचारु करवाने का किया आग्रह खर्रा ने दिल्ली में केन्द्रीय मंत्रियों से की मुलाकात : प्रदेश के विकास से जुड़े मुद्दों पर की महत्वपूर्ण चर्चा, यातायात व्यवस्था को अधिक सुचारु करवाने का किया आग्रह
नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने दिल्ली में ओम बिड़ला, नितिन गडकरी, अश्विनी वैष्णव और अर्जुन राम मेघवाल से...
पश्चिम एशिया संकट के बीच एयर इंडिया और इंडिगो का बड़ा फैसला: आज से शुरू होगी उड़ानें, यहां देखें पूरा शेड्यूल 
असर खबर का.... मिली सौगात: भामाशाह मंडी विस्तार का रास्ता हुआ साफ, 96 हैक्टेयर में विस्तार को राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की मंजूरी
रूस ने की ईरान के न्यूक्लियर प्लांट पर मिसाइल अटैक की निंदा, कहा-इजराइल और अमेरिका को बंद करने चाहिए हमले, रेडियोलॉजिकल एवं पर्यावरणीय आपदा का खतरा होता है उत्पन्न  
कोटा में भी बढ़ाई पीएनजी कार्य की गति, अगले साल तक एक लाख घरों में पहुंचेगी पाइप लाइन से गैस
रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल हादसा: राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग ने शुरू की जांच, उपाध्यक्ष गिल ने की परिजनों से मुलाकात
श्रीनगर में अंतरराष्ट्रीय साइबर रैकेट का भंडाफोड़: सात आरोपी गिरफ्तार, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में डिजिटल उपकरण जब्त