विपक्षी दलों के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित, अध्यक्ष ने की प्रश्नकाल को चलने में सहयोग की अपील

नीट पेपर लीक पर संसद में भारी हंगामा

विपक्षी दलों के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित, अध्यक्ष ने की प्रश्नकाल को चलने में सहयोग की अपील
लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी दलों ने नीट पेपर लीक मुद्दे पर जोरदार नारेबाजी की। अध्यक्ष के शांत रहने के अनुरोध के बाद भी हंगामा न थमने पर कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित करनी पड़ी।

नई दिल्ली। लोकसभा में मंगलवार को कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों ने नीट पेपर लीक समेत अन्य मुद्दों को लेकर हंगामा किया जिसके कारण सदन की कार्यावाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गयी। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्य अपने स्थान पर खड़े होकर शोरगुल करने लगे। इस बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रश्न पूछने के लिए नाम पुकारा लेकिन हंगामा तेज हो गया।

अध्यक्ष ने कहा कि यह प्रश्नकाल है इसे चलाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि प्रश्नकाल के आपको सभी मुद्दों पर अपनी बात रखने का मौका दिया जाएगा। अध्यक्ष की बात का सदस्यों पर कोई असर नहीं हुआ जिसके कारण दो मिनट के अंदर ही कार्यवाही को बारह बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

हाड़ौती के सबसे बड़े आयुर्वेदिक अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर नहीं, प्रसूताओं को जाना पड़ता है दूसरे अस्पताल हाड़ौती के सबसे बड़े आयुर्वेदिक अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर नहीं, प्रसूताओं को जाना पड़ता है दूसरे अस्पताल
अस्पताल में बड़ी संख्या में महिलाएं गर्भावस्था की जांच, परामर्श और आयुर्वेदिक उपचार के लिए आती हैं।
जयपुर मेट्रो फेज-2 की मुख्यमंत्री ने किया भूमि पूजन, 13,037 करोड़ की परियोजना से बदलेगी राजधानी की रफ्तार
असर खबर का : केडीए ने शुरु किया सड़क मरम्मत का काम
धर्मेंद्र प्रधान के कार्यकाल में भ्रष्टाचार की लंबी श्रृंखला : इस्तीफे की मांग एक मुद्दे पर आधारित नहीं, जयराम बोले- वह अयोग्य और झूठ बोलने वाले व्यक्ति
परमाणु ठिकानों पर हमला होने पर अमेरिका पर करेंगे हमला : हम युद्ध को और बढ़ाने वाला कदम मानेंगे, ईरान ने कहा- सहयोगी हितों को भी बनााएंगे निशाना
अनंतनाग में आतंकी हमला: कांस्टेबल शहीद, लाल चौक के पास फायरिंग के बाद सर्च ऑपरेशन जारी
जयपुर सर्राफा बाजार : फिर नई ऊंचाई पर सोना और चांदी, जानें क्या है भाव