लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित, अयोध्या राम मंदिर और छात्रों पर लाठीचार्ज के मुद्दे पर विपक्ष का हंगामा

लगातार पांचवें दिन भी ठप रहा प्रश्नकाल

लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित, अयोध्या राम मंदिर और छात्रों पर लाठीचार्ज के मुद्दे पर विपक्ष का हंगामा
संसद के मानसून सत्र में विपक्षी सांसदों का हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा है। अयोध्या मंदिर दान मामले और छात्रों पर लाठीचार्ज के मुद्दे पर आसन के सामने नारेबाजी के कारण गुरुवार को भी प्रश्नकाल की कार्यवाही पूरी तरह बाधित रही। इसके बाद अध्यक्ष ओम बिरला ने कार्यवाही दोपहर तक के लिए स्थगित कर दी।

नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्षी सदस्यों के लगातार हंगामे के कारण गुरुवार को भी प्रश्नकाल नहीं चल सका और अध्यक्ष ओम बिरला को सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित करनी पड़ी। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही अध्यक्ष ने हिरोशिमा पर परमाणु बम गिराए जाने की 81वीं बरसी पर इस विनाशकारी हमले में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। फिर सदन ने दो मिनट का मौन रखकर इस हमले में मारे गए निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

अध्यक्ष ने इसके बाद जैसे ही प्रश्नकाल शुरू करने की घोषणा की, विपक्षी सदस्य नारेबाजी करते हुए आसन के समक्ष आ गए। विपक्षी सदस्य अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे में अनियमितता तथा छात्रों पर लाठीचार्ज के मुद्दे पर सरकार से जवाब देने की मांग करते हुए हंगामा करने लगे। हंगामे के कारण प्रश्नकाल की कार्यवाही नहीं चल सकी और कोई सदस्य सरकार से अपना प्रश्न नहीं पूछ सका। बिरला ने हंगामा कर रहे सदस्यों से शांत होने और अपने स्थान पर बैठने का आग्रह करते हुए कहा कि प्रश्नकाल सदन का अत्यंत महत्वपूर्ण समय होता है और देश की जनता अपने प्रतिनिधियों के सवाल तथा सरकार के जवाब सुनना चाहती है। 

उन्होंने कहा, "मेरा आग्रह है कि संसद में प्रश्नकाल चलने दीजिए। संसद चलनी चाहिए और संसद में संवाद जारी रहना चाहिए, लेकिन आप सुनियोजित तरीके से रोज हंगामा करते हैं और संसद की गरिमा को ठेस पहुंचाते हैं। आपका आचरण अच्छा नहीं है। देश आपको देख रहा है। आपकी हर बात पर चर्चा की जाएगी और इसके लिए पर्याप्त समय दिया जाएगा।" अध्यक्ष की अपील के बावजूद विपक्षी सदस्यों ने हंगामा जारी रखा, जिसके बाद उन्होंने पांच मिनट के भीतर ही सदन की बैठक दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार
चूरू के बुकलसर फांटा पर सरकारी जमीन पर बने अवैध ढाबों के खिलाफ पुलिस और नगर परिषद ने संयुक्त कार्रवाई...
"वंदे मातरम् विवाद" में सोनिया गांधी घिरीं: कर्नाटक भाजपा नेताओं ने उरवा थाने में दर्ज कराई शिकायत, कार्रवाई की मांग
यात्रियों के लिए जरूरी खबर! नई दिल्ली-दौराई शताब्दी आज आंशिक रद्द, अजमेर-दौराई के बीच नहीं चलेगी ट्रेन 
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर बिहार में श्रद्धांजलि सभा, कृषि मंत्री विजय सिन्हा बोले- अटल जी सुशासन के प्रणेता थे
एडिलेड में भारतीय कारोबारियों को चोरों ने बनाया निशाना: एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी, हजारों डॉलर का नुकसान
नगर परिषद आयुक्त पर कर्मचारी से मारपीट का आरोप, कनिष्ठ सहायक बोला- सीने में मारे मुक्के, नौकरी से निकालने की दी धमकी
श्रीगंगानगर: चतुर्थ श्रेणी भर्ती के 155 चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की तारीख तय, 17 अगस्त को होगी प्रक्रिया