देश में शिक्षा के नाम पर ‘लूट की दुकान’ : यूजीसी ने जारी की लिस्ट, 12 राज्यों में 32 यूनिवर्सिटी फर्जी
यूजीसी ने चेताया- पहले जांचे फिर लें प्रवेश
देश में शिक्षा माफिया के हौसले किस तरह से बुलंद है, इसका अंदाजा फैलते फर्जी विश्वविद्यालयों से लगाया जा सकता है। दो साल पहले तक जहां सिर्फ आठ राज्यों में फर्जी यूनिवर्सिटी हाना सामने आया था।
नई दिल्ली। देश में शिक्षा माफिया के हौसले किस तरह से बुलंद है, इसका अंदाजा फैलते फर्जी विश्वविद्यालयों से लगाया जा सकता है। दो साल पहले तक जहां सिर्फ आठ राज्यों में फर्जी यूनिवर्सिटी हाना सामने आया था, वहीं अब इसका जाल 12 राज्यों तक पहुंच गया है। फर्जी विश्वविद्यालयों की संख्या भी पिछले दो सालों में 20 से बढ़कर 32 तक पहुंच गई है।
यूजीसी ने चेताया : पहले जांचे फिर लें प्रवेश :
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने छात्रों और अभिभावकों को ऐसे संस्थानों को लेकर सतर्क किया है। आयोग ने छात्रों और अभिभावकों को निर्देश दिया है कि किसी भी संस्थान में प्रवेश लेने से पहले यूजीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध फर्जी विश्वविद्यालयों की सूची जरूर देखें।
दिल्ली- 12 :
ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एण्ड फिजिकल हेल्थ साइंस
कर्मशियल यूनिवर्सिटी लिमिटेड
यूनाइटेड नेशन्स यूनिवर्सिटी
वोकेशनल यूनिवर्सिटी
एडीआर सेंट्रिक ज्यूरिडिकल यूनिवर्सिटी
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड इंजीनियरिंग
विश्वकर्मा ओपन यूनिवर्सिटी फार सेल्फ एम्प्लायमेंट
अध्यात्मिक विश्वविद्यालय
वर्ल्ड पीस ऑफ यूनाइटेड नेशनल यूनिवर्सिटी
इंस्टीटूयूट ऑफ मैनेजमेंट एंड इंजीनियरिंग
माउंटेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एवं टेक्नालाजी
नेशनल इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट सोल्यूशन
यूपी -04 :
गांधी हिंदी विद्यापीठ, प्रयाग
महामाया टेक्नीकल विश्वविद्यालय, नोएडा
नेताजी सुभाष चंद्र बोस ओपन यूनिवर्सिटी, अलीगढ़
भारतीय शिक्षा परिषद, लखनऊ
प. बंगाल-02 :
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टनेटिव मेडिसन
इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टनेटिव मेडिसन एंड रिसर्च
कर्नाटक-02 :
ग्लोबल ह्यूमन पीस यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु
इसके अलावा एक अन्य फर्जी संस्थान
इन राज्यों में दो या एक यूनिवर्सिटी फर्जी :
हरियाणा-मैजिक एंड आर्ट यूनिवर्सिटी, फरीदाबाद
झारखंड-दक्ष यूनिवर्सिटी, रांची
महाराष्ट्र-राजा अरबी यूनिवर्सिटी, नागपुर। इसके अलावा एक और
केरल-2 फर्जी विश्वविद्यालय
आंध्र प्रदेश-2 फर्जी विश्वविद्यालय
पुडुचेरी-2 फर्जी विश्वविद्यालय
राजस्थान-1 फर्जी विश्वविद्यालय
अरुणाचल प्रदेश-1 फर्जी विश्वविद्यालय

Comment List