महाराष्ट्र केवल पैसा कमाने के लिए आए हैं निशिकांत : संजय राउत ने अस्मिता का अपमान करने का लगाया आरोप, कहा- दिया जा रहा है अनुचित महत्व

दुबे को अनुचित महत्व दिया जा रहा 

महाराष्ट्र केवल पैसा कमाने के लिए आए हैं निशिकांत : संजय राउत ने अस्मिता का अपमान करने का लगाया आरोप, कहा- दिया जा रहा है अनुचित महत्व

संजय राउत ने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे पर मराठी भाषा एवं अस्मिता का अपमान करने का आरोप लगाया है।

मुंबई। शिवसेना (यूबीटी) नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा ) सांसद निशिकांत दुबे पर मराठी भाषा एवं अस्मिता का अपमान करने का आरोप लगाया और कहा कि वह केवल पैसा कमाने के लिए महाराष्ट्र आए, क्योंकि उनके अपने राज्य झारखंड में ना तो कोई नौकरी है और ना ही कोई व्यवसाय। राउत ने  दुबे के उस बयान के संदर्भ में यह टिप्पणी की, जिसमें कहा गया था कि आगामी बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) चुनावों के बाद शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे का राजनीतिक करियर खत्म हो जाएगा।

दुबे ने दावा किया था कि मुंबई की केवल 30 प्रतिशत आबादी मराठी बोलती है, जबकि 30 प्रतिशत हिंदी, 2.5 प्रतिशत राजस्थानी और बाकी गैर-मराठी हैं। इसी आधार पर उन्होंने ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख ठाकरे के नेतृत्व वाली भाषा-आधारित राजनीति के पतन की भविष्यवाणी की।

राउत ने पलटवार करते हुए कहा कि दुबे को अनुचित महत्व दिया जा रहा है। वह अक्सर मराठी भाषा के खिलाफ बोलते हैं, जो केवल भाषा ही नहीं, बल्कि पहचान का मामला है। फिर भी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शांत हैं। 

 

Read More पाकिस्तान में आंतकवादियों का सेना पर हमला : गोलीबारी में 6 जवानों की मौत, संदिग्ध ठिकानों पर दागे तोप के गोले 

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मोतीदुगरी गणेश मंदिर में की पूजा-अर्चना, जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए व्यक्त किया आभार राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मोतीदुगरी गणेश मंदिर में की पूजा-अर्चना, जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए व्यक्त किया आभार
राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को मोतीदुगरी गणेश मंदिर पहुंचे। मुख्यमंत्री...
दिल्ली में घने कोहरे से हवाई यातायात प्रभावित, चार फ्लाइट जयपुर डायवर्ट
एसआई पेपर लीक : 3 ट्रेनी सब इंस्पेक्टर और डमी कैंडिडेट वीडीओ गिरफ्तार, सेल्फ सरेंडर की अपील
हाईवे पर 6 गाड़ियां भिड़ीं : महिला सहित चार यात्रियों की मौत, नहीं हो पाई मृतकों की शिनाख्त ; कई घायल उदयपुर रेफर
पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग