महिला कांग्रेस का भाजपा पर हमला : अपराधियों को संरक्षित करने का लगाया आरोप, अल्का लांबा ने कहा- भाजपा नेताओं और उनके सहयोगियों के खिलाफ अपराध के मामलों में पार्टी का रवैया संदिग्ध

पीड़ितों को न्याय मिलना चाहिए

महिला कांग्रेस का भाजपा पर हमला : अपराधियों को संरक्षित करने का लगाया आरोप, अल्का लांबा ने कहा- भाजपा नेताओं और उनके सहयोगियों के खिलाफ अपराध के मामलों में पार्टी का रवैया संदिग्ध

महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा ने भाजपा पर महिला अपराधों को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने गोवा, उत्तराखंड और यूपी के मामलों—गोवा कथित गैंगरेप, अंकिता भंडारी हत्याकांड और सेंगर केस—का जिक्र किया। लांबा ने कहा कि आरोपों के बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही। पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए सख्त कदम जरूरी हैं।

नई दिल्ली। महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा ने गोवा, उत्तर प्रदेश  और उत्तराखंड में  भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारियों पर  गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि इन सब के बावजूद पार्टी उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने यहां गुरूवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि गोवा में भाजपा पार्षद के बेटे पर कई नाबालिग लड़कियों के साथ सामूहिक बलात्कार और यौन उत्पीड़न के आरोप हैं और यह घटनाएं पिछले तीन वर्षों से जारी थीं। उनका कहना था कि मामले में कार्रवाई तब हुई, जब पीड़िति परिवारों ने विरोध प्रदर्शन किया। लांबा ने कर्नाटक के चर्चित मामले का जिक्र करते हुए प्रज्वल रेवन्ना पर लगे आरोपों को उठाया।

इसके अलावा उत्तराखंड में अंकिता भंडारी हत्याकांड और उत्तर प्रदेश में कुलदीप सिंह सेंगर मामले का जिक्र करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं और उनके सहयोगियों के खिलाफ महिला अपराध के मामलों में पार्टी का रवैया संदिग्ध रहा है। लांबा ने कहा कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जरूरत है और पीड़ितों को न्याय मिलना चाहिए।

Tags: alka

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को बड़ा झटका: ब्रिटेन हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका, भारत में प्रत्यर्पण का रास्ता साफ भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को बड़ा झटका: ब्रिटेन हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका, भारत में प्रत्यर्पण का रास्ता साफ
ब्रिटिश हाईकोर्ट ने भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी की भारत प्रत्यर्पण रोकने वाली अपील को सिरे से खारिज कर दिया है।...
आंसुओं से लिखी सफलता की इबारत : झाड़ू-पौंछा लगाने वाली और मजदूर की बेटियों ने बोर्ड में रचा इतिहास
फार्महाउस पर चल रहा हाईटेक कैसीनो पकड़ा, 20 जुआरी गिरफ्तार
अमेरिका-ईरान युद्ध ने बढ़ाई वैश्विक खाद्य सुरक्षा की चिंता: कृषि व्यापार नियमों को बदलने की कवायद तेज, विश्वजीत धर ने कहा-होर्मुज जलडमरूमध्य से यातायात संचालन में आई बाधा
साइबर अलर्ट : ठगों के रडार पर अब एनएएस डिवाइस, संस्थानों के लिए एडवाइजरी जारी ; रैनसमवेयर का बड़ा खतरा
भारत के ईंधन बाजार पर दिखा युद्ध का असर : नायरा कंपनी ने बढ़ाएं पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें कितनी बढ़ी कीमतें
ऊर्जा और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता जरूरी