मल्लिकार्जुन खड़गे-प्रियंका ने की बिहार के हर वोटर से मतदान करने की अपील : अपने संवैधानिक अधिकार का अधिक करे प्रयोग, प्रदेश को प्रदान करें बदलाव की नई दिशा 

वोट के अधिकार की रक्षा के लिए वोट कीजिए

मल्लिकार्जुन खड़गे-प्रियंका ने की बिहार के हर वोटर से मतदान करने की अपील : अपने संवैधानिक अधिकार का अधिक करे प्रयोग, प्रदेश को प्रदान करें बदलाव की नई दिशा 

वाड्रा ने भी अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि बिहार के मेरे प्यारे भाइयों, बहनों, माताओं एवं युवाओं।

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बिहार में मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे अधिक से अधिक संख्या में अपने संवैधानिक अधिकार का प्रयोग करें और राज्य में परिवर्तन को एक नई दिशा दें। खड़गे ने कहा कि हमें एक ऐसे बिहार का निर्माण करना है, जहाँ राज्य के युवाओं का भविष्य सुरक्षित हो, उन्हें बेरोजगारी और पलायन का दंश नहीं झेलना पड़े।

उन्होंने बिहार के मतदाताओं से अपील करते हुए कहा है कि वे अधिक से अधिक संख्या में अपने संवैधानिक अधिकार का प्रयोग करें और 20 साल बाद प्रदेश को बदलाव की एक नई दिशा प्रदान करे। कांग्रेस अध्यक्ष ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में युवा मतदाताओं से विशेष तौर पर आग्रह करते हुए कहा कि खासकर पहली बार वोट डालने वाले युवाओं से दिल से अपील करता हूँ कि वो इस मौक़े को ना गँवाए और परिवर्तन के लिए अपने मताधिकार का जरूर प्रयोग करे। वोट जरूर करें और अपने मित्रों व परिवारजनों को भी प्रोत्साहित करें। 

वाड्रा ने भी अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि बिहार के मेरे प्यारे भाइयों, बहनों, माताओं एवं युवाओं। आज अपने हाथों से अपना भविष्य तय करने का दिन है। बड़ी संख्या में निकलकर लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लीजिए। नौकरी, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं बिहार के उज्ज्वल भविष्य के लिए, अपने लोकतंत्र, संविधान व वोट के अधिकार की रक्षा के लिए वोट कीजिए।

 

Read More मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने की बेलूर मठ एवं दक्षिणेश्वर काली मंदिर में पूजा-अर्चना, स्वामी गौतमानंदजी महाराज से लिया आशीर्वाद 

Tags: kharge

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारंभ, गोपाल शर्मा ने कहा- भारतीय संस्कृति मानवता को आगे बढ़ाने वाली हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारंभ, गोपाल शर्मा ने कहा- भारतीय संस्कृति मानवता को आगे बढ़ाने वाली
हरिदेव जोशी पत्रकारिता विश्वविद्यालय में “लोक कला और जनसंचार” विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ। कार्यक्रम में मुख्य...
नाटो के भविष्य पर मंडराया संकट: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य खोलने के लिए मांगी सहयोगी देशों से मदद  
आर्मेनिया सरकार को जयशंकर ने दिया धन्यवाद: 550 से अधिक भारतीय नागरिकों को ईरान से निकालने में की मदद, बचाव अभियान जारी
भाजपा मोर्चा ने शहीद राजा हसन खान मेवाती के 499वें शहादत दिवस पर विचार संगोष्ठी, रोजा इफ्तार का आयोजन
LPG किल्लत के विरोध में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चूल्हा जलाकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना, विफल विदेश नीति का लगाया आरोप
केरल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, जानें किस किस का है नाम, यहां देखें पूरी सूची
खाद्य सुरक्षा बढ़ाने के लिए जयपुर में फॉस्टेग प्रशिक्षण : सुरक्षित खाद्य बनाने के नियमों की जानकारी, फूड हैंडलर्स को मिलेगा प्रमाण पत्र