''राजनीतिक पार्टी का नहीं, हिंदुस्तान की आत्मा का मार्च'' राहुल की 'चलो दिल्ली' मार्च में छात्रों और आम लोगों से शामिल होने की अपील

1 नवंबर को रामलीला मैदान में जुटेगा विपक्ष

''राजनीतिक पार्टी का नहीं, हिंदुस्तान की आत्मा का मार्च'' राहुल की 'चलो दिल्ली' मार्च में छात्रों और आम लोगों से शामिल होने की अपील
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित इंडिया गठबंधन के 'चलो दिल्ली' मार्च को देश की आत्मा की रक्षा का आंदोलन बताया। उन्होंने छात्रों और आम लोगों से पुलिस या लाठीचार्ज से डरे बिना संविधान, लोकतंत्र और 'वोट चोरी' के खिलाफ एकजुट होकर जुटने की अपील की।

नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इंडिया गठबंधन की एक नवंबर को राष्ट्रीय राजधानी के रामलीला मैदान में होने वाले 'चलो दिल्ली' मार्च को लोकतंत्र, संविधान और वोट चोरी के खिलाफ देश का विरोध प्रदर्शन बताते हुए छात्रों सहित आम लोगों से इसमें शामिल होने की अपील की है। राहुल गांधी ने गुरुवार को एक वीडियो जारी कर कहा कि यह किसी एक राजनीतिक पार्टी का मार्च नहीं, बल्कि हिंदुस्तान की आत्मा का मार्च है। उन्होंने कहा कि जो लोग केंद्र सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से परेशान हैं और लोकतंत्र तथा संविधान की रक्षा करना चाहते हैं उन्हें इस मार्च में जरूर शामिल होना चाहिए।

उन्होंने सभी छात्र संगठनों से राजनीतिक विचारधारा से ऊपर उठकर मार्च में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि यदि उन्हें लगता है कि देश, उनकी अभिव्यक्ति, उनके विचारों और सोचने के तरीके पर हमला हो रहा है, तो उन्हें इस मार्च में आना चाहिए। राहुल गांधी ने प्रदर्शनकारियों से पुलिस या लाठीचार्ज को लेकर नहीं घबराने की अपील करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी में इस तरह की कार्रवाई करने की हिम्मत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि सब लोग संविधान और राष्ट्र की रक्षा के लिए एक साथ चलेंगे। उन्होंने देशवासियों से एक नवंबर को रामलीला मैदान पहुंचने की अपील करते हुए कहा है कि यह देश की आत्मा की रक्षा के लिए मार्च है।

Post Comment

Comment List

Latest News

मध्य प्रदेश: 200 रूपए के कूपन में 6 साल के बच्चे ने जीती 50 लाख की टोयोटा फॉर्च्यूनर, जानें पूरा मामला मध्य प्रदेश: 200 रूपए के कूपन में 6 साल के बच्चे ने जीती 50 लाख की टोयोटा फॉर्च्यूनर, जानें पूरा मामला
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में 6 वर्षीय बच्चे वेदांश के नाम पर उसकी दादी द्वारा खरीदे गए 200 रुपये के...
जयपुर एयरपोर्ट : स्पाइसजेट की दुबई फ्लाइट 11 घंटे से ज्यादा लेट, यात्रियों को परेशानी 
अमेरिकी फेडरल रिजर्व के फैसले के बाद संभला रुपया, शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 11 पैसे मजबूत
12 देशों के 68 पर्यटकों को लेकर जयपुर पहुंची शाही ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स, गांधी नगर रेलवे स्टेशन पर हुआ ट्रेन का आगमन
PTI भर्ती फर्जीवाड़े में उपखंड कार्यालय का कनिष्ठ सहायक गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना, आवेदन की अंतिम तिथि 5 नवंबर तक बढ़ाई 
बच्चों के उतरते ही स्कूल बस में लगी आग, मचा हड़कंप,सभी के सुरक्षित उतरने से टला बड़ा हादसा