सेना का अपमान करने वाला मंत्री हो बर्खास्त : कांग्रेस ने की सैनिकों को लेकर दिए बयान की निंदा, कहा- भाजपा मांगे माफी 

पराक्रम का अपमान है

सेना का अपमान करने वाला मंत्री हो बर्खास्त : कांग्रेस ने की सैनिकों को लेकर दिए बयान की निंदा, कहा- भाजपा मांगे माफी 

ने लिखा कि देश की सेना और सैनिक प्रधानमंत्री मोदी के चरणों में नतमस्तक हैं- ये बात मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कही है। देवड़ा का यह बयान बेहद ही निंदनीय है।

नई दिल्ली। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के सेना और सैनिकों को लेकर दिए बयान की निंदा करते हुए उन्हें तत्काल बर्खास्त करने की मांग की और कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इसके लिए माफी मांगे। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक एक्स पेज पर कहा कि यह देश की सेना और सैनिकों का अपमान है। यह सेना और जवानों के शौर्य का अपमान है और देश की बहादुर सेना का अपमान करने वाले मंत्री को तत्काल बर्खास्त किया जाना चाहिए। 

पार्टी ने लिखा कि देश की सेना और सैनिक प्रधानमंत्री मोदी के चरणों में नतमस्तक हैं- ये बात मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कही है। देवड़ा का यह बयान बेहद ही निंदनीय है। ये सेना के शौर्य और पराक्रम का अपमान है। जब पूरा देश सेना के सामने नतमस्तक है, उस समय हमारी जांबाज सेना के लिए भाजपा के नेता अपनी ऐसी सोच व्यक्त कर रहे हैं। भाजपा और जगदीश देवड़ा को माफी मांगनी चाहिए। इन्हें पद से बर्खास्त करना चाहिए।

 

Tags: army

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अमेरिकी सीनेट में वॉर पावर्स प्रस्ताव खारिज, ईरान को लेकर सैन्य कार्रवाई पर राष्ट्रपति की शक्ति बरकरार, युद्ध रोकने वाला बिल नामंजूर अमेरिकी सीनेट में वॉर पावर्स प्रस्ताव खारिज, ईरान को लेकर सैन्य कार्रवाई पर राष्ट्रपति की शक्ति बरकरार, युद्ध रोकने वाला बिल नामंजूर
अमेरिकी सीनेट में राष्ट्रपति की सैन्य शक्तियों को सीमित करने वाला वॉर पावर्स रेजोल्यूशन 47-53 के अंतर से गिर गया...
औद्योगिक इकाइयों में प्रदूषण की जांच को लेकर विधायक ​गीता बरबड़ ने बोला राज्य सरकार पर हमला, कहा-घोड़ावत में संचालित औद्योगिक इकाई द्वारा हो रहा सबसे ज्यादा प्रदूषण
फर्जी फर्में बना बैंक से लिया लोन : 7 साल की कैद, जांच अधिकारियों पर भी कार्रवाई के आदेश
बिलाड़ा में जूलीफ़्लोरा हटाने की कार्यवाही जल्द करेगी सरकार: 25000 नए पौधों का रोपण, अवैध खनन और अतिक्रमण की जहां जहा शिकायत प्राप्त हुई वहां कार्रवाई हुई
अनहोनी : अलग-अलग हादसों में 3 लोगों की मौत, 2 अन्य घायल
मध्य प्रदेश में पुरानी रंजिश पर विवाद : युवक पर धारदार हथियार से हमला, घायल की हालत खतरे से बाहर
ईरान के हवाई क्षेत्र पर जल्द होगा अमेरिका का दबदबा : सैनिकों को तैनात करने की अभी कोई योजना नहीं,  कैरोलिन लेविट ने कहा- अंदर तक हमला शुरू करेगी सेना