दिल्लीवासियों को मिलेगी आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं : पिछले 10 वर्षों में अस्पताल के उन्नयन के लिए कुछ नहीं हुआ, रेखा गुप्ता ने कहा- हमारी सरकार इहबास अस्पताल को नई अत्याधुनिक इमारत कराएगी उपलब्ध

सरकार इस अस्पताल को नई अत्याधुनिक इमारत उपलब्ध कराएगी

दिल्लीवासियों को मिलेगी आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं : पिछले 10 वर्षों में अस्पताल के उन्नयन के लिए कुछ नहीं हुआ, रेखा गुप्ता ने कहा- हमारी सरकार इहबास अस्पताल को नई अत्याधुनिक इमारत कराएगी उपलब्ध
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि उनकी सरकार दिल्लीवासियों को समय पर गुणवत्तापूर्ण इलाज और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराएगी।

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि उनकी सरकार दिल्लीवासियों को समय पर गुणवत्तापूर्ण इलाज और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराएगी। गुप्ता ने मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास) का निरीक्षण करने के बाद यह बात कही। उन्होंने कहा कि दिलशाद गार्डन स्थित इहबास अस्पताल का निरीक्षण किया। यह देखकर गहरा अफ़सोस हुआ कि पिछले दस वर्षों में इस अस्पताल के उन्नयन के लिए कुछ भी नहीं किया गया।

गुप्ता ने कहा कि 2012 से अब तक यहाँ नई एमआरआई और सीटी स्कैन मशीन तक उपलब्ध नहीं कराई गईं। यह लापरवाही उस पिछली सरकार की संवेदनहीनता का प्रमाण है, जिसने जनता की जरूरतों को नजरअंदाज किया। हमारी सरकार इस अस्पताल को नई अत्याधुनिक इमारत उपलब्ध कराएगी। इसी वित्तीय वर्ष में अस्पताल को सभी आवश्यक हाइटेक मशीनें और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएँ दी जाएँगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब दिल्लीवासियों को उपेक्षा और इंतजार नहीं, बल्कि समय पर गुणवत्तापूर्ण इलाज और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएँ मिलेंगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली का हर नागरिक स्वस्थ, सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जिए यही हमारा संकल्प है और इसी संकल्प के साथ हम 'विकसित दिल्ली, विकसित भारत की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी 6700 रुपए सस्ती, जानें शुद्ध सोना का कितना गिरा भाव वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी 6700 रुपए सस्ती, जानें शुद्ध सोना का कितना गिरा भाव
सर्राफा बाजार में कीमती धातुओं में रिकॉर्ड गिरावट। चांदी 6700 रुपए फिसलकर 2,34,300 रुपए प्रति किलोही। शुद्ध सोना 1400 रुपए...
आजम खान की मुश्किलें फिर बढ़ीं! जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े ठिकानों पर ED की रेड, खंगाले जा रहे दस्तावेज
गहलोत की दो टूक : सिफारिश नहीं, जमीनी पकड़ वाले कार्यकर्ताओं को दें टिकट
मिस ओशन वर्ल्ड : गाउन राउंड में 20 देशों की सुंदरियों ने लिया हिस्सा, रैंप पर खूबसूरती, आत्मविश्वास और स्टाइल का प्रदर्शन
RGHS में शामिल होगी CAR-T Cell Therapy, कर्मचारियों और परिजनों को मिलेगी आधुनिक कैंसर उपचार की सुविधा
बसपा का सर्वसमाज में जनाधार बढ़ने से विरोधी बेचैन, मायावती ने कहा- उम्मीदवारों के चयन को लेकर भाजपा समेत विपक्षी दलों में बदलाव होना स्वाभाविक
राजस्व संग्रह की उम्मीदों को झटका, परिवहन विभाग हासिल नहीं कर सका राजस्व वसूली का लक्ष्य