दिल्ली में कोहरे के कारण 100 से अधिक उड़ानें रद्द, सरकार ने एयरलाइंस के लिए जारी किए निर्देश

उड़ानें बुरी तरह प्रभावित हो रही 

दिल्ली में कोहरे के कारण 100 से अधिक उड़ानें रद्द, सरकार ने एयरलाइंस के लिए जारी किए निर्देश

घने कोहरे के कारण दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर व पूर्वी भारत में उड़ान सेवाएं प्रभावित रहीं और IGI एयरपोर्ट से 100 से अधिक उड़ानें रद्द हुईं। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एयरलाइंस को यात्रियों को सही व समय पर जानकारी देने, देरी पर जलपान, होटल व्यवस्था, बिना शुल्क रीशिड्यूलिंग और रद्दीकरण पर पूरा रिफंड देने के निर्देश जारी किए हैं।

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर तथा पूर्वी भारत के कई हिस्सों में कोहरे के कारण दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार सुबह 100 से अधिक उड़ानें रद्द रहीं। इस बीच सरकार ने विमान सेवा कंपनियों को निर्देश जारी कर यात्रियों को उड़ान की वास्तविक स्थिति की सही-सही जानकारी देने और देरी की स्थिति में उनकी सुविधाओं का ध्यान रखने के लिए निर्देश जारी किया है।

दिल्ली हवाई अड्डे की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, अब तक प्रस्थान करने वाली 50 से अधिक और यहां आने वाली भी लगभग इतनी ही उड़ानों के रद्द होने की सूचना है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली समेत उत्तर भारत और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में इन दिनों तड़के और सुबह के समय घना कोहरा बन रहा है। इससे उड़ानें बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने शुक्रवार रात एक निर्देश जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि विमान सेवा कंपनियां यात्रियों को उड़ान में देरी, समय में बदलाव या उसके रद्द होने के बारे में अग्रिम और सही-सही जानकारी देंगी। अंतिम समय में देरी की घोषणा करने पर तुरंत जानकारी देना अनिवार्य होगा।

इसके अलावा एक सीमा से अधिक देरी होने पर यात्रियों के जलपान की व्यवस्था करनी होगी। साथ ही, रीशिड्लिंग की स्थिति में कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। रात में निश्चित समय से ज्यादा की देरी होने पर होटल में ठहरने की व्यवस्था करनी होगी।

Read More दिल्ली की हवा बेहद खतरनाक : वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 के पार, सांस संबंधी लोगों के लिए हानिकारक

उड़ान रद्द होने की जानकारी तय समय सीमा के बाद देने की स्थिति में पूरा रिफंड देना होगा अथवा मार्ग परिवर्तन या रीशिड्लिंग करने पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। यात्री के समय पर चेक-इन करने की स्थिति में बोर्डिंग से मना नहीं किया जा सकेगा।

Read More मोदी ने की हॉर्नबिल महोत्सव की सराहना, कहा- यह भारत की सांस्कृतिक समृद्धि का सशक्त प्रतीक 

पैसेंजर चार्टर के सभी नियमों का पालन करने का भी निर्देश दिया गया है, जिसमें डायवर्जन, रिफंड, हर्जाना और प्राथमिकता के आधार पर चेक-इन के नियम भी शामिल हैं। 

Read More निर्वाचन आयोग का अहम निर्णय : जरूरत के मुताबिक मशीनें उपलब्ध नहीं, झारखंड में बैलेट पेपर से होंगे निकाय चुनाव

 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

विशेष ट्रेन का संचालन : यात्रियों को होगी सुविधा, 19 कोच होंगे विशेष ट्रेन का संचालन : यात्रियों को होगी सुविधा, 19 कोच होंगे
साढे छह बजे सवाई माधोपुर और सात बजकर 50 मिनट पर कोटा होते हुए अगले दिन पूर्वाह्न 11 बजे बांद्रा...
अटल बिहारी वाजपेई की जन्म शताब्दी : जयपुर में कवि सम्मेलन, बिरला ऑडिटोरियम में जुटेंगे देश के विख्यात कवि
दिल्ली में खतरनाक स्तर पर एक्यूआई : ग्रैप-4 लागू, एक गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य आपात स्थिति का संकेत 
लापरवाही : आंगनबाड़ी पाठशाला पर मंडराता खतरा
दिल्ली में कोहरे के कारण 100 से अधिक उड़ानें रद्द, सरकार ने एयरलाइंस के लिए जारी किए निर्देश
मुख्य मार्ग पर अधूरे सड़क निर्माण से लोगों को हो रही परेशानी
मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना : विकल्प चयन की अवधि समाप्त, विकल्प नहीं भरने वालों को आवंटित कोचिंग में ही मिलेगी अनुमति