राजग सरकार का बिहार की महिलाओं के साथ विश्वासघात : सफेद झूठ बोलकर महिलाओं की भावनाओं का किया दोहन, तेजस्वी बोले- मतदान के दिन बैंक खुलवाकर खातों में भेजे 10 हजार रुपए

छह महीने बीतने के बाद भी पूरा नहीं किया वादा

राजग सरकार का बिहार की महिलाओं के साथ विश्वासघात : सफेद झूठ बोलकर महिलाओं की भावनाओं का किया दोहन, तेजस्वी बोले- मतदान के दिन बैंक खुलवाकर खातों में भेजे 10 हजार रुपए

यादव ने एनडीए सरकार पर महिलाओं से “विश्वासघात” का आरोप लगाया। कहा, चुनाव के दौरान खातों में ₹10,000 भेजकर वोट प्रभावित किए गए और बाद में ₹2 लाख सहायता का वादा अधूरा रहा। 18 लाख महिलाओं को पहली किस्त नहीं मिली, 1.81 करोड़ इंतजार में हैं। यादव ने इसे वादाखिलाफी और वित्तीय कुप्रबंधन बताय

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद)के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने सोमवार को आरोप लगाया है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार ने बिहार की महिलाओं के साथ विश्वासघात किया है। यादव ने आज बयान जारी कर कहा कि राजग सरकार ने सफेद झूठ बोलकर महिलाओं की भावनाओं का दोहन किया और करोड़ों महिलाओं के साथ धोखाधड़ी की। यादव ने आरोप लगाया कि बिहार विधानसभा चुनाव में हार की आशंका के बीच, मतदान के दिन तक बैंक खुलवाकर मतदाताओं को प्रभावित करने के उद्देश्य से महिलाओं और जीविका दीदियों के खातों में 10 हजार रुपये भेजे गए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को कथित रूप से डराया- धमकाया गया और यह संदेश दिया गया कि यदि वे सत्तारूढ़ गठबंधन को वोट नहीं देंगी, तो उनके खातों से पैसे वापस ले लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान महिलाओं को प्रलोभन दिया गया कि उन्हें कुल दो लाख रुपये की सहायता दी जाएगी, जिसमें आगे की किश्त चुनाव के बाद दी जाएगी, लेकिन छह महीने बीत जाने के बाद भी यह वादा पूरा नहीं किया गया।

राजद नेता यादव ने कहा कि  इस योजना में पहले से पंजीकृत लगभग 18 लाख महिलाओं को पहली किश्त नहीं मिली, जबकि एक करोड़ 81 लाख जीविका दीदियों एवं महिलाओं को दूसरी किश्त का इंतजार है। उन्होंने कहा कि यह स्थिति सरकार की  विफलता और वादाखिलाफी को दर्शाती है। यादव ने राज्य की वित्तीय स्थिति पर भी चिंता जताते हुए कहा कि बिहार का खजाना खाली हो चुका है और केवल चुनावी लाभ के लिए बड़े पैमाने पर नकद वितरण किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है और राज्य में अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो गई है। उन्होंने कहा कि राजग सरकार ने राज्यहित की बजाय राजनीतिक लाभ को प्राथमिकता दी, जिससे बिहार की जनता, विशेषकर महिलाओं और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पति के तलवार से जानलेवा हमले में महिला अधिवक्ता घायल : पीड़िता को महत्वपूर्ण अंगों पर आई गंभीर चोटें, सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान पति के तलवार से जानलेवा हमले में महिला अधिवक्ता घायल : पीड़िता को महत्वपूर्ण अंगों पर आई गंभीर चोटें, सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान
कोर्ट ने महिला वकील मधु राजपूत पर पति द्वारा तलवार से किए गए जानलेवा हमले का स्वत: संज्ञान लिया। गंभीर...
पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 24 घंटे में डकैती की वारदात का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार
PACS को बड़ी राहत: आदर्श उप नियमों के तहत गतिविधियों के लिए अलग अनुमति जरूरी नहीं, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा
भजनलाल सरकार में शिक्षा का स्वर्णिम दौर : आवासीय विद्यालयों के छात्रों ने रचा इतिहास, मॉनिटरिंग और मार्गदर्शन से मिली सफलता
महिला आरक्षण पर कमलनाथ का केंद्र सरकार पर निशाना : आरक्षण के नाम पर भ्रम फैलाने का लगाया आरोप, विशेष सत्र पर उठाए सवाल
शहरी विकास को रफ्तार देने के लिए टीडीआर पॉलिसी में होगा संशोधन : अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी, विशेषज्ञों से लिए जाएंगे सुझाव
ईरान-अमेरिका वार्ता पर तनाव : ईरानी प्रवक्ता इब्राहिम रजाई का कड़ा रुख, बोले-मध्यस्थता के लिए पाकिस्तान के पास नहीं है आवश्यक विश्वसनीयता