महंगाई का नया झटका :  कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा, जानें अब कितने का मिलेगा सिलेण्डर

9 रुपए से अधिक की बढ़ोतरी

 महंगाई का नया झटका :  कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा, जानें अब कितने का मिलेगा सिलेण्डर
तेल कंपनियों ने 1 सितंबर से 19 किलो के कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं। दिल्ली में कीमत 9.50 रुपये बढ़कर 2,747.50 रुपये हो गई। कोलकाता में 11.50, मुंबई में 9.50 और चेन्नई में 10.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई। हालांकि, 14.2 किलो के घरेलू सिलेंडर की कीमतें फिलहाल स्थिर हैं।

नई दिल्ली। तेल विपणन कंपनियों ने मंगलवार से होटल, रेस्त्रां आदि में इस्तेमाल होने वाले 19 किलोग्राम के वाणिज्यिक रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिये हैं। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, एक सितंबर से दिल्ली में वाणिज्यिक रसोई गैस सिलेंडर 2,747.50 रुपये का मिलेगा। इसकी कीमत 2,738 रुपये थी। इस प्रकार कीमत 9.50 रुपये बढ़ गयी है।

कोलकाता में वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर आज से 11.50 रुपये और मुंबई में 9.50 रुपये महंगा हुआ है। अब इनकी कीमत क्रमश: 2,884 रुपये और 2,701 रुपये हो गयी है। चेन्नई में 19 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 10.50 रुपये बढ़ी है। अब यह 2,916.50 रुपये का हो गया है। वहीं, घरेलू उपभोग वाले 14.2 किलोग्राम के रसोई गैस सिलेंडर के दाम सात जून के बाद से स्थिर बने हुए हैं। दिल्ली में इसकी कीमत 942 रुपये और कोलकाता में 968 रुपये है। मुंबई में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 941.50 रुपये का और चेन्नई में 957.50 रुपये का मिल रहा है।

 

Tags: cylinder

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जापान में सजेगा राजस्थान, विरासत से वन्यजीव तक दिखेगी तस्वीर जापान में सजेगा राजस्थान, विरासत से वन्यजीव तक दिखेगी तस्वीर
जापान के टोक्यो में आयोजित 'टूरिज्म एक्सपो जापान-2026' में राजस्थान पर्यटन विभाग अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है। राज्य...
असहमति के बाद भी सहयोगी आयुक्तों को तरजीह नहीं देते ज्ञानेश कुमार, तत्काल दें इस्तीफा: सिंघवी
कतर की मध्यस्थता में न्यूयॉर्क में अमेरिका से हुई बातचीत में ईरान ने रखी शर्तें: बघाई
गो गैस अब प्रदेश भर में होगी उपलब्ध, नेटवर्क विस्तार को लेकर सीएमडी नितिन खोरा का बड़ा ऐलान
शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 299 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,446 पर बंद; धातु, एफएमसीजी और रियल्टी शेयरों में उछाल
यूं होता है पंचायती राज संस्थाओं में सीटों का आरक्षण, जानें
राजस्थान के निर्यातकों को नए बाजारों से जोड़ने पर जोर, टीपीसीआई और राजस्थान चैम्बर की बैठक में एफटीए ; सरकारी योजनाओं व सेक्टर-वाइज प्रशिक्षण पर बनी सहमति