अब बद्रीनाथ मंदिर में दान राशि में हेरफेर के आरोप : जांच समिति गठित, कर्मचारियों से मांगा स्पष्टीकरण

मंदिर परिसर के सीसीटीवी फुटेज की कराई जांच

अब बद्रीनाथ मंदिर में दान राशि में हेरफेर के आरोप : जांच समिति गठित, कर्मचारियों से मांगा स्पष्टीकरण
बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं के दान-चढ़ावे में कथित गड़बड़ी के आरोपों पर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने जांच शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर वायरल पत्र के बाद बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए। सीसीटीवी फुटेज और कर्मचारियों के बयानों के आधार पर जांच जारी है। अनियमितता साबित होने पर दोषियों के खिलाफ सख्त विभागीय और कानूनी कार्रवाई होगी।

देहरादून। विश्व प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं के दान और चढ़ावे की राशि में कथित अनियमितता के आरोप सामने आने के बाद बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर वायरल एक पत्र में दान राशि में हेरफेर का दावा किए जाने के बाद समिति ने इसे गंभीरता से लेते हुए आंतरिक जांच समिति गठित करने के निर्देश दिए हैं। बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराई जाएगी। संबंधित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रसारित उस दावे का भी खंडन किया, जिसमें एक कर्मचारी को उनका निजी सचिव बताया गया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि संबंधित व्यक्ति मंदिर समिति का नियमित कर्मचारी है।

मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़ ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद बद्रीनाथ मंदिर परिसर के सीसीटीवी फुटेज की जांच कराई गई, हालांकि फुटेज पूरी तरह स्पष्ट नहीं हैं। इसके बावजूद उपलब्ध साक्ष्यों और संबंधित कर्मचारियों के बयानों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि जांच में वित्तीय अनियमितता या किसी प्रकार की गड़बड़ी साबित होती है तो दोषियों के खिलाफ मंदिर समिति अधिनियम और सेवा नियमों के तहत सख्त विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई की जाएगी। समिति ने लोगों से अपील की है कि जांच पूरी होने तक अपुष्ट जानकारी और भ्रामक दावों से बचें।

Tags: donation

Post Comment

Comment List

Latest News

भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन ने रचा इतिहास: 1200 किलोमीटर दौड़कर बचाया 3200 लीटर डीजल, निकली सिर्फ जलवाष्प भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन ने रचा इतिहास: 1200 किलोमीटर दौड़कर बचाया 3200 लीटर डीजल, निकली सिर्फ जलवाष्प
भारतीय रेलवे द्वारा शुरू की गई देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन ने जींद-सोनीपत रूट पर 1200 किलोमीटर से अधिक...
चीन ने दिखाया हाईटेक कृषि रोबोट: 108 मैकेनिकल हाथों से करेगा कपास की कटाई, इंसानों से 120 गुना तेज दावा
जंतर-मंतर पर छात्रों ने पेश की मिसाल, प्रदर्शन खत्म होते ही खुद उठाया पूरा कचरा, वायरल वीडियो ने जीता दिल
भारत टैक्सी का शुभारंभ: 30 हजार सारथी और 7 लाख ग्राहक जुड़े, सहकारिता मॉडल पर सीएम ने जताया भरोसा
झारखंड के पांच छात्रों का कमाल: अब रोबोट करेगा शिवगंगा तालाब की सफाई, श्रावणी मेले में दिखेगी नई तकनीक
जयपुर टाइगर फेस्टिवल :बाघ संरक्षण पर संवाद करेंगे विशेषज्ञ
राकेश बेदी, डेलनाज ईरानी ने लव ऑनलाइन से दर्शकों को खूब हंसाया