तेल विपणन कंपनियों ने बढ़ाएं विमान ईंधन के दाम : कीमत में 100 प्रतिशत की वृद्धि, भाव 2 लाख के पार
मार्च में इसकी कीमत 96,638 रुपये थी
पश्चिम एशिया संकट का असर अब विमानन क्षेत्र पर दिखने लगा है। तेल कंपनियों ने 1 अप्रैल से विमान ईंधन (ATF) के दाम में 100% से ज्यादा बढ़ोतरी कर दी। दिल्ली में कीमत 96,638 से बढ़कर 2,07,341 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई। मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में भी 107% से 116% तक भारी उछाल दर्ज किया गया।
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया संकट के कारण आपूर्ति संबंधी बाधाओं के कारण तेल विपणन कंपनियों ने बुधवार से विमान ईंधन के दाम में 100 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी कर दी है। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज एक अप्रैल से दिल्ली में विमान ईंधन 2,07,341 रुपये प्रति किलोलीटर का हो गया है। मार्च में इसकी कीमत 96,638 रुपये थी। इस प्रकार इसमें 1,10,703 रुपये यानी 115 प्रतिशत की वृद्धि की गयी है।
इसी प्रकार कोलकाता में विमान ईंधन आज से 107 प्रतिशत महंगा होकर 2,05,955 रुपये प्रति किलोलीटर हो गया है। मुंबई में इसकी कीमत 116 प्रतिशत और चेन्नई में 114 प्रतिशत बढ़कर क्रमश: 1,94,969 रुपये और 2,14,598 रुपये प्रति किलोलीटर पर पहुंच गया है।

Comment List