भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर PM मोदी ने स्वतंत्रता सेनानियों को किया याद, बोले- उनका साहस हर भारतीय को प्रेरित करता रहेगा

स्वतंत्रता सेनानियों का साहस हमेशा बना रहेगा प्रेरणा

भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर PM मोदी ने स्वतंत्रता सेनानियों को किया याद, बोले- उनका साहस हर भारतीय को प्रेरित करता रहेगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के अदम्य साहस को नमन किया। उन्होंने संदेश में कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में शुरू हुए इस जन-आंदोलन ने देशवासियों में स्वराज की नई ऊर्जा भरी, जो आज भी प्रेरणापुंज है।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ऐतिहासिक भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लेने वाले सभी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन से भारत की स्वतंत्रता के संघर्ष में उनके साहस और दृढ़ संकल्प को याद किया। मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि इस आंदोलन में शामिल लोगों का बलिदान और संकल्प भारतीयों की आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। प्रधानमंत्री ने कहा, “ऐतिहासिक भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लेने वाले सभी लोगों को याद करता हूं। उनका साहस हमेशा हर भारतीय के लिए प्रेरणा बना रहेगा।”

आंदोलन में महात्मा गांधी की भूमिका को याद करते हुए मोदी ने कहा, “महात्मा गांधी जी के नेतृत्व से प्रेरित होकर भारत छोड़ो आंदोलन के आह्वान ने हमारे स्वतंत्रता संग्राम में नई ऊर्जा का संचार किया और औपनिवेशिक शासन से मुक्त होने के लिए हमारे लोगों के अटूट संकल्प को प्रतिबिंबित किया।” गौरतलब है कि 'भारत छोड़ो आंदोलन' आठ अगस्त 1942 को बॉम्बे में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी द्वारा 'भारत छोड़ो' प्रस्ताव पारित होने के बाद शुरू किया गया था। इसी दौरान महात्मा गांधी ने "करो या मरो" का ऐतिहासिक नारा दिया था। यह आंदोलन ब्रिटिश शासन के खिलाफ सबसे बड़े जन-आंदोलनों में से एक था। औपनिवेशिक अधिकारियों की कड़ी कार्रवाई के बावजूद, देश भर के लोगों ने विरोध प्रदर्शनों, हड़तालों और प्रतिरोध की गतिविधियों में हिस्सा लिया।

आंदोलन शुरू होने के कुछ ही समय बाद ब्रिटिश सरकार ने महात्मा गांधी जी और कांग्रेस के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं को गिरफ्तार कर लिया। नेताओं की गिरफ्तारी के बावजूद, छात्रों, मज़दूरों, किसानों और आम नागरिकों की व्यापक भागीदारी से यह आंदोलन जारी रहा। यह आंदोलन भारत के स्वतंत्रता संग्राम के अंतिम चरण की एक निर्णायक घटना बन गया और इसने ब्रिटिश शासन को समाप्त करने की बढ़ती मांग को स्पष्ट रूप से सामने रखा। दशकों तक चले राजनीतिक लामबंदी और औपनिवेशिक शासन के खिलाफ संघर्ष के बाद आखिरकार 15 अगस्त 1947 को भारत स्वतंत्र हुआ। भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने आंदोलन के स्थायी महत्व और देश के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाले लोगों के साहस को रेखांकित किया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ऑनलाइन धमकी देकर 4 लाख रुपए की ठगी : आरोपी ने दी चोट पहुंचाने की धमकी, पीड़ित को डराया ऑनलाइन धमकी देकर 4 लाख रुपए की ठगी : आरोपी ने दी चोट पहुंचाने की धमकी, पीड़ित को डराया
जयपुर के मालवीय नगर इलाके में साइबर अपराधियों ने एक युवक को डरा-धमकाकर 4 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी को...
ईरान से तनाव के बीच अमेरिका में हथियारों का संकट: पैट्रियट मिसाइलों का स्टॉक 1,700 से कम, पेंटागन ने बढ़ाई सप्लाई
भाजपा सरकार खिलाड़ियों के प्रति उदासीन, जूली ने कहा- अरुंधति चौधरी के स्वागत पर एयरपोर्ट नहीं पहुंचा कोई सरकारी प्रतिनिधि
आदिवासी इस देश के पहले मालिक : उनकी ऐतिहासिक संस्कृति भारत की अमूल्य धरोहर, राहुल गांधी बोले- अधिकार और सम्मान की लड़ाई में कांग्रेस उनके साथ
डीएसटी की कार्रवाई : खेत को चारों तरफ से घेरा, जुआ खेलते 9 आरोपी गिरफ्तार
आबादी क्षेत्र में तेंदुआ दिखने से लोगों में दहशत : गाय का किया शिकार, लोग घरों में कैद
भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर PM मोदी ने स्वतंत्रता सेनानियों को किया याद, बोले- उनका साहस हर भारतीय को प्रेरित करता रहेगा