कांग्रेस से गठबंधन के सवाल पर ओमप्रकाश का अखिलेश पर निशाना, बोले-हिस्सा आधा, समर्थन जीरो; बड़ी नाइंसाफी है

सपा प्रत्याशियों के साथ नहीं दिखा कोई कांग्रेसी नेता

कांग्रेस से गठबंधन के सवाल पर ओमप्रकाश का अखिलेश पर निशाना, बोले-हिस्सा आधा, समर्थन जीरो; बड़ी नाइंसाफी है
सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव नतीजों को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसा है। उन्होंने सपा-कांग्रेस गठबंधन पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस विधानसभा में 200 से अधिक सीटें मांग सकती है, लेकिन एमएलसी चुनाव में उसने सपा को 'जीरो' समर्थन दिया।

लखनऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने विधान परिषद चुनाव के नतीजों को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने सपा के प्रदर्शन पर बधाई देते हुए कांग्रेस के साथ उसके गठबंधन और आपसी सहयोग पर सवाल उठाए। राजभर ने कहा कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए 403 में से 200 से अधिक सीटों की मांग कर सकती है, लेकिन विधान परिषद चुनाव में उसने सपा प्रत्याशियों के समर्थन में सक्रिय भूमिका नहीं निभाई। राजभर ने सोशल मीडिया पर अखिलेश यादव को संबोधित करते हुए कहा कि विधान परिषद चुनाव में सपा के प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई।

इसके साथ ही उन्होंने तंज कसते हुए पूछा कि क्या अखिलेश यादव ने अपने मित्र राहुल गांधी को भी बधाई दी है। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को कई सीटों पर प्रत्याशी तक नहीं मिले और जहां प्रत्याशी उतारे गए, वहां पार्टी का प्रदर्शन शून्य रहा। सुभासपा अध्यक्ष ने कांग्रेस और सपा के बीच गठबंधन की राजनीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस खुद को सपा का बड़ा भाई मानती है और विधानसभा चुनाव में 200 से अधिक सीटों की मांग कर सकती है। ऐसे में अखिलेश यादव को कांग्रेस से यह पूछना चाहिए कि विधान परिषद चुनाव के दौरान पार्टी ने सपा प्रत्याशियों के समर्थन में कितनी सक्रियता दिखाई।

राजभर ने कहा कि जब सपा चुनाव लड़ रही थी, तब कांग्रेस का कोई नेता उसके प्रत्याशियों के समर्थन में खड़ा नजर नहीं आया। इसके बावजूद यदि कांग्रेस विस चुनाव में अधिक सीटों की मांग करती है तो सपा को उससे समर्थन और सहयोग का हिसाब मांगना चाहिए। उन्होंने तंज भरे अंदाज में कहा, हिस्सा चाहिए आधा और समर्थन देंगे जीरो। बड़ी नाइंसाफी है महाराज।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कांग्रेस से गठबंधन के सवाल पर ओमप्रकाश का अखिलेश पर निशाना, बोले-हिस्सा आधा, समर्थन जीरो; बड़ी नाइंसाफी है कांग्रेस से गठबंधन के सवाल पर ओमप्रकाश का अखिलेश पर निशाना, बोले-हिस्सा आधा, समर्थन जीरो; बड़ी नाइंसाफी है
सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव नतीजों को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज...
दिवाली पर जयपुर डेयरी का तोहफा, शुद्ध घी की काजू कतली और बूंदी के लड्डू बाजार में मिलावट से बचाने के लिए पहल
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड मामला: मुंबई पुलिस ने अनमोल से पूछताछ के लिए केंद्र से मांगी मंज़ूरी, जांच को गोपनीय रखने पर जोर
दीपावली पर किसानों की झोली में 345 करोड़, नौ जिलों को राहत, लंबे समय से अटके फसल बीमा दावों का हुआ भुगतान
करवा चौथ पर चांद नहीं दिखे तो क्या करें? व्रत खोलने को लेकर पंडितों की अलग-अलग राय
आखिर क्यों धीरेंद्र शास्त्री करवा चौथ को बताया ‘खसम पूजन दिवस’? जानें पूरा मामला
राजस्थान संपर्क 181 पर 96.94 प्रतिशत शिकायतों का निस्तारण, आलोक गुप्ता ने अधिकारियों को लगाई फटकार