छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल: धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

सरकार से जवाबदेही मांगी

छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ विपक्ष का हल्लाबोल: धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में पीएम आवास की ओर मार्च कर रहे राहुल और प्रियंका गांधी को पुलिस ने रोक दिया। इसके बाद दोनों नेताओं ने धरना देकर सरकार से जवाबदेही मांगी।

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी तथा पार्टी के अन्य कई नेताओं ने मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास के निकट धरना देकर छात्रों पर सोमवार को हुई पुलिस कार्रवाई का विरोध किया। कांग्रेस सांसद शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए सरकार से छात्रों पर हुई कार्रवाई को लेकर जवाब मांग रहे थे। कांग्रेस नेताओं ने खरगे के आवास से मार्च किया। धरने में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, नासिर हुसैन, जयराम रमेश, सांसद अमरेिंदर सिह राजा बराड़ साहित कई अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और पेपर लीक के विरोध में नारेबाजी की।

राहुल गांधी ने कहा कि पार्टी नेता छात्रों पर हुए अत्याचार के लिए प्रधानमंत्री से जवाब मांगने के लिए मार्च कर यहां पहुंचे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार न तो इस मामले की कोई जवाबदेही तय करना चाहती है और न ही इस पर संसद में चर्चा कराने को तैयार है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक प्रकरण की जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए शिक्षा मंत्री को भी अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

15वीं मंजिल से कूदकर बीटेक छात्र ने दी जान, जानें पूरा मामला 15वीं मंजिल से कूदकर बीटेक छात्र ने दी जान, जानें पूरा मामला
चंदवाजी थाना क्षेत्र स्थित निम्स यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में मंगलवार रात बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र ने 15वीं मंजिल से...
ट्रम्प का दावा: अमेरिकी नौसेना ने नष्ट किए होर्मुज से सभी बारूदी सुरंगे, 'शून्य सहिष्णुता' की नीति लागू 
तेलंगाना: भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत 12 अन्य घायल, CM रेड्डी जताया दुख
सड़क-नाली बनी, फिर भी क्यों नहीं बदली तस्वीर...? रोड से नाली तक सवाल ही सवाल, हर पांच साल में बन रहे वही पुराने चुनावी मुद्दे
मानसून मेहरबान : जयपुर, श्रीगंगानगर, अलवर सहित कई जिलों में बारिश, सवाईमाधोपुर में पांच इंच बारिश से बिगड़े हालात
मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े
जातिगत जनगणना की मौजूदा प्रक्रिया जनता के साथ धोखा, बिहार-तेलंगाना मॉडल लागू करने की मांग: जयराम रमेश