UP में केमिकल फैक्ट्री में धमाकों का तांडव : 100 फीट उठीं लपटें, दहल उठा पूरा इलाका

आग की लपटें एक KM दूर से दिखीं

UP में केमिकल फैक्ट्री में धमाकों का तांडव : 100 फीट उठीं लपटें, दहल उठा पूरा इलाका
औद्योगिक क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आए 20 से ज्यादा ड्रम तेज धमाकों के साथ फट गए। करीब 100 फीट ऊंची लपटें उठीं। एक किलोमीटर तक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। दमकल की दो दर्जन से अधिक गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में के रूमा औद्योगिक क्षेत्र स्थित निकोलस पिगमेंट्स एंड इंकस की केमिकल फैक्ट्री में मंगलवार रात भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर फैक्ट्री में रखे केमिकल के ड्रम एक के बाद एक तेज धमाकों के साथ फटने लगे। विस्फोटों की आवाज से पूरा औद्योगिक क्षेत्र दहल उठा और करीब एक किलोमीटर दूर तक आग की ऊंची लपटें तथा धुएं का गुबार दिखाई दिया। पुलिस ने बताया कि रात करीब 9 बजे संभवत: शार्ट सर्किट से यह हादसा हुआ। उस समय फैक्ट्री में कर्मचारियों की शिफ्ट समाप्त हो चुकी थी और अधिकांश कर्मचारी वहां से जा चुके थे। इस कारण किसी जनहानि की सूचना नहीं है।

आग की भयावहता और लगातार हो रहे विस्फोटों को देखते हुए आसपास की फैक्ट्रियों तथा क्षेत्र में रहने वाले लोगों को सतर्क कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। एहतियात के तौर पर फैक्ट्री के पीछे स्थित केआईटी कॉलेज के हॉस्टल को भी खाली करा लिया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा के नेतृत्व में विभिन्न फायर स्टेशनों से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग की गंभीरता को देखते हुए जिले के अलग-अलग फायर स्टेशनों से दमकल की दो दर्जन से अधिक गाड़यिां लगाई गईं। राहत एवं बचाव कार्य में एसडीआरएफ और पीएसी की टीमें भी जुटीं। लगातार विस्फोट होने के कारण दमकलकर्मियों को फैक्ट्री के भीतर पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बाद में दमकल की 10 अग्निशमन यूनिटों ने आग को चारों तरफ से घेरकर नियंत्रित कर लिया।

आग की चपेट में आकर केमिकल के 20 से अधिक ड्रमों में विस्फोट होने से करीब 100 फीट ऊंची लपटें उठीं। केमिकल से निकली तीव्र दुर्गंध और धुएं के कारण आसपास के लोगों को सांस लेने में परेशानी और आंखों में जलन की शिकायत हुई। एहतियातन करीब एक किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों और आसपास की औद्योगिक इकाइयों के कर्मचारियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। रिपोर्टों में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई गई है, हालांकि पुलिस सूत्रों ने केमिकल की शिफ्टिंग के दौरान हादसे की आशंका भी जताई है। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों और फैक्ट्री में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

 

Read More राहुल गांधी का केंद्र पर फोन टैपिंग का आरोप, फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती

Read More केजरीवाल परिवार को धमकी देने वाला कौन? विधायक की शिकायत पर साइबर पुलिस ने दर्ज किया केस, 7 करोड़ की मांगी रंगदारी 

 

 

Read More बंगाल: भाजपा कार्यकर्ता की मौत से तनाव, पत्नी ने लगाए TMC से BJP में आए नेताओं पर गंभीर आरोप

Tags: factory

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

महाराष्ट्र में सूखे का संकट : बेहाल किसानों के लिए सुप्रिया सुले का दांव, सरकार से मांगा एक लाख का मुआवजा महाराष्ट्र में सूखे का संकट : बेहाल किसानों के लिए सुप्रिया सुले का दांव, सरकार से मांगा एक लाख का मुआवजा
सूखे की मार झेल रहे किसानों के लिए सुप्रिया सुले ने बड़ा राहत पैकेज मांगा है। उन्होंने प्रति हेक्टेयर एक...
हाईवे पर चावल से भरे ट्रेलर में लगी आग : लाखों का माल जला, चालक-खलासी सुरक्षित बच निकले
राहुल गांधी के विदेशी बयानों पर भाजपा की घेराबंदी, खेड़ा बोले - सरकार खुद हो रही उजागर
एएनएम को अब अलग-अलग नहीं, एक साथ मिलेगा स्वास्थ्य कार्यक्रमों का प्रशिक्षण; राजस्थान से देशभर में होगी शुरुआत
पुतिन-जिनपिंग की बैठक, वैश्विक राजनीति में क्या बदलेगा?
मेडिकल कॉलेजों में रैगिंग रोकने के लिए पुलिस ऐप का सहारा, विद्यार्थी के मोबाइल में होगा राजकॉप
महात्मा गांधी अस्पताल में डॉक्टरों का कमाल, 1.5 किलो के नवजात की पेसमेकर लगाकर बचाई जान