पेपर लीक ने कई परिवारों से छीने बच्चे : परीक्षा व्यवस्था को नए सिरे से व्यवस्थित बनाने की आवश्यकता, राहुल गांधी बोले- बच्चों को मिले सुरक्षा

पेपर लीक ने ऐसे कई परिवारों को दिए गहरे घाव

पेपर लीक ने कई परिवारों से छीने बच्चे : परीक्षा व्यवस्था को नए सिरे से व्यवस्थित बनाने की आवश्यकता, राहुल गांधी बोले- बच्चों को मिले सुरक्षा
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पेपर लीक को युवाओं और उनके परिवारों के लिए त्रासदी बताया। आत्महत्या करने वाली छात्रा रिया का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं ने कई परिवारों को गहरे घाव दिए हैं। गांधी ने परीक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की मांग करते हुए कहा कि युवाओं को तनाव नहीं, सुरक्षित भविष्य मिलना चाहिए।

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि पेपर लीक ने अनेक परिवारों से उनके बच्चे छीन लिए हैं और आगे ऐसा नहीं हो इसके लिए अब परीक्षा व्यवस्था को नये सिरे से व्यवस्थित बनाने की आवश्यकता है। गांधी ने शनिवार को सोशल मीडिया एक्स पर पेपरलीक के कारण तनाव में आकर आत्महत्या करने वाली रिया के पिता राजेश का उल्लेख करते हुए कहा कि बेटी को खोने के बाद वह इस तरह टूट चुके हैं कि उन्हें देखने और उनसे मिलने वाले हर व्यक्ति की आंखें भर आती हैं। उनकी स्थिति देखकर यही कहा जा सकता है कि बच्चों को तनाव नहीं, बल्कि सुरक्षा मिले तथा माता-पिता को उनके त्याग का फल मिले, आंसू नहीं।

उन्होंने कहा कि यह केवल एक परिवार का दर्द नहीं है, बल्कि पेपर लीक ने ऐसे कई परिवारों को गहरे घाव दिए हैं। हर नाम के पीछे एक मां और एक पिता हैं, जिनके लिए अब कोई नहीं बचा। गांधी ने कहा कि परीक्षा की व्यवस्था को इस प्रकार बदलना होगा कि युवाओं का भविष्य सुरक्षित रहे और माता-पिता को अपने बच्चों के सपनों के टूटने का दुख न सहना पड़े।

Tags: leak

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बदरीनाथ-केदारनाथ यात्रा होगी सुगम : 900 मीटर लंबी सुरंग तैयार, संचालन के बाद वाहनों की आवाजाही होगी अधिक व्यवस्थित बदरीनाथ-केदारनाथ यात्रा होगी सुगम : 900 मीटर लंबी सुरंग तैयार, संचालन के बाद वाहनों की आवाजाही होगी अधिक व्यवस्थित
यात्रा को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। ऋषिकेश-बदरीनाथ और केदारनाथ हाईवे को जोड़ने वाली 900 मीटर लंबी सुरंग बनकर...
सचिन पायलट ने ली अधिकारियों की बैठक : विकास कार्यो को लेकर की समीक्षा, कार्य को जल्द खत्म करने के दिए निर्देश
भजनलाल शर्मा ने किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान : ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना, योजनाओं के क्रियान्वयन का लिया फीडबैक
शिवकुमार ने मल्लिकार्जुन खड़गे से की मुलाकात : मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों को मिली हवा, पार्टी को मजबूत करने की रणनीतियों पर की चर्चा
पेट दर्द की साधारण शिकायत निकली दुर्लभ बीमारी, एसएमएस में महिला की दूरबीन सर्जरी
पेपर लीक ने कई परिवारों से छीने बच्चे : परीक्षा व्यवस्था को नए सिरे से व्यवस्थित बनाने की आवश्यकता, राहुल गांधी बोले- बच्चों को मिले सुरक्षा
एशियन पैरा ओलंपिक थ्रोबॉल अभियान में सेवा का रंग, खिचड़ी प्रसादम् वितरण से दिया सेवा और समरसता का संदेश