भ्रष्टाचार की कीमत जान देकर चुका रहे है लोग : ऐसे खराब पुल गुजरात में कैसे बन रहे हैं, केजरीवाल ने कहा- जिम्मेदार लोगों के खिलाफ हो कार्रवाई

इस समय एक अहम सवाल भी पूछना जरूरी है

भ्रष्टाचार की कीमत जान देकर चुका रहे है लोग : ऐसे खराब पुल गुजरात में कैसे बन रहे हैं, केजरीवाल ने कहा- जिम्मेदार लोगों के खिलाफ हो कार्रवाई
शोक संतप्त परिवारों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति दें। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। लेकिन इस समय एक अहम सवाल भी पूछना जरूरी है। 

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने गुजरात की महीसागर नदी पर बने गंभीरा पुल हादसे में मरने वाले लोगों के प्रति गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि सत्ता के संरक्षण में हो रही इस अनियमितता और भ्रष्टाचार की कीमत आम लोगों को अपनी जान देकर चुकानी पड़ती है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर कहा कि गुजरात में हुआ यह हादसा बेहद दुखद और पीड़ादायक है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें और शोक संतप्त परिवारों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति दें। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। लेकिन इस समय एक अहम सवाल भी पूछना जरूरी है। 

उन्होंने कहा कि पिछले 30 सालों से गुजरात की सत्ता में बैठी भाजपा क्या यह बताएगी कि बार-बार ऐसे खराब पुल गुजरात में कैसे बन रहे हैं, जो गिर जाते हैं। सत्ता के संरक्षण में हो रही इस अनियमितता और भ्रष्टाचार की कीमत आम लोगों को चुकानी पड़ती है। इस दुर्घटना के जिम्मेदार चाहे कितने भी प्रभावशाली और रसूखदार लोग क्यों न हों, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, तभी हम भविष्य में ऐसे हादसों को रोक पाएंगे और निर्दोष लोगों की जान बचा पाएंगे।

आम आदमी पार्टी के गुजरात प्रभारी गोपाल राय ने एक्स पर कहा कि गुजरात में भाजपा का तथाकथित विकास मॉडल फिर गिर गया। वडोदरा-आणंद को जोड़ने वाला पुल बीच से टूटा, कई लोगों समेत गाडिय़ां नदी में गिर गई। बीते दिनों मोरबी पुल हादसा हो, या राजकोट अग्निकांड, या फिर सूरत का तक्षशिला हादसा, हर बार भाजपा की अनियमितता और भ्रष्टाचार ने सैकड़ों लोगों की जान ली है। गुजरात अब और नहीं सहेगा, बदल के रहेगा। गुजरात में वडोदरा जिले के पादरा क्षेत्र में महिसागर नदी पर बने गंभीरा पुल के अचानक ढहने से दस लोगों की मौत हो गयी और छह अन्य घायल हो गये।

 

Read More जयपुर दिल्ली हवाई सफर बना 4 घंटे का : मौसम ने रोकी उड़ानों की रफ्तार,आसमान में चक्कर काटते रहे विमान

Post Comment

Comment List

Latest News

रूटीन मिशन बना मौत का सफर : उड़ान भरते ही क्रैश हुआ अमेरिकी B-52 बॉम्बर, 8 लोगों की मौत रूटीन मिशन बना मौत का सफर : उड़ान भरते ही क्रैश हुआ अमेरिकी B-52 बॉम्बर, 8 लोगों की मौत
कैलिफ़ोर्निया के एडवर्ड्स एयर फ़ोर्स बेस से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद अमेरिकी वायु सेना का B-52 स्ट्रैटोफ़ोर्ट्रेस...
ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर राजस्थान पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक दिन में 7721 वाहन नपे
केंद्र सरकार का बड़ा फ़ैसला: डीजल, विमान ईंधन के निर्यात पर उत्पाद शुल्क बढ़ाया, नई दरें आज से लागू
टीसीएस को बड़ा झटका: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका, कंपनी को भरना होगा $16.8 करोड़ का हर्जाना
सोमवती अमावस्या पर छोटीकाशी रही भक्ति में लीन : मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी
कर्नाटक में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर बी.के. हरिप्रसाद
हरे निशान में खुले शेयर बाजार, सेंसेक्स 262 अंक की बढ़त के साथ 76,526.77 पर खुला