पाकिस्तान में अकादमी की गिरी छत : बच्चों सहित 7 लोगों की मौत, कई घायल

ई घायलों को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया

पाकिस्तान में अकादमी की गिरी छत : बच्चों सहित 7 लोगों की मौत, कई घायल

इमारत गिरने के कारणों का पता लगाने के लिए जाँच शुरू कर दी गई है। शुरुआती जाँच के अनुसार हाल ही में हुई बारिश के कारण इमारत की संरचना कमजोर हो गई।

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्वी पंजाब प्रांत में एक निजी अकादमी की छत गिरने से 5 बच्चों समेत कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। मृतकों में अकादमी चलाने वाली महिला और उसका बेटा भी शामिल हैं। रिपोर्टों के अनुसार बचाव दल तुरंत घटनास्थल पर पहुँचे और तलाशी अभियान शुरू किया। मलबे से सात शव बरामद किए गए, जबकि कई घायलों को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उन्होंने बताया कि इमारत गिरने के कारणों का पता लगाने के लिए जाँच शुरू कर दी गई है। शुरुआती जाँच के अनुसार हाल ही में हुई बारिश के कारण इमारत की संरचना कमजोर हो गई, जिससे यह ढह गई। देश के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, भारी मानसूनी बारिश के कारण पाकिस्तान के कई हिस्सों में आई बाढ़ में 1,000 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। निचले इलाकों में पानी भर गया है, नुकसान पहुँचा है और हजारों लोग विस्थापित हुए हैं।

Tags: killed

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया
पायलट ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पायलट ने कहा कि चुनाव...
गौरव भाटिया का कांग्रेस पर पलटवार: जल्द दो हिस्सों में बंट जाएगी कांग्रेस, राहुल गांधी को बताया भारतीय राजनीति का 'भस्मासुर'
आसमान में बिगड़ी यात्री की तबीयत, जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में हुए इज़ाफ़े पर कांग्रेस का हमला: सरकार को बताया 'महंगाई मैन', कहा- पेट्रोल का शतक पूरा
'अफ्रीका दिवस' पर यूएन प्रमुख का संदेश: सतत विकास और समृद्धि के लिए अफ्रीका के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता
'कॉकरोच जनता पार्टी' पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर: सीबीआई जांच की मांग; उच्चतम न्यायालय का सुनवाई से इंकार, कहा- इतना भावुकता से न लें
आयुर्वेद वि.वि. द्वारा विश्व थायरॉइड दिवस पर मण्डोर गार्डन में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन