जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की नहीं मिली अनुमति : यूथ कांग्रेस ने किया दिल्ली हाईकोर्ट का रुख, चिब ने दिल्ली पुलिस के आदेश को दी चुनौती

रूपेश भदौरिया ने दायर की याचिका

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की नहीं मिली अनुमति : यूथ कांग्रेस ने किया दिल्ली हाईकोर्ट का रुख, चिब ने दिल्ली पुलिस के आदेश को दी चुनौती
प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने पर युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। याचिका में 1 अक्टूबर के दिल्ली पुलिस आदेश को चुनौती दी गई है। संगठन ने 25 सितंबर को 100-150 लोगों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति मांगी थी और सुरक्षा, यातायात व कानून-व्यवस्था संबंधी शर्तें मानने का आश्वासन दिया था।

नई दिल्ली। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने जंतर-मंतर पर प्रस्तावित शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति से इनकार किये जाने के खिलाफ दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया है। चिब ने दिल्ली पुलिस के एक अक्टूबर के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार किया गया था। याचिका युवा कांग्रेस के लीगल डिपार्टमेंट के राष्ट्रीय चेयरमैन अधिवक्ता रूपेश सिंह भदौरिया ने दायर की है।

याचिका में कहा गया है कि शांतिपूर्ण सभा को विनियमित करने की पुलिस की शक्ति को प्रतिबंध लगाने की शक्ति में नहीं बदला जा सकता, जब तक परिस्थितियों का व्यक्तिगत और आनुपातिक आकलन न किया जाये। युवा कांग्रेस ने गत 25 सितंबर को 100-150 लोगों के प्रदर्शन के लिए आवेदन किया था और सुरक्षा, यातायात तथा सार्वजनिक व्यवस्था से जुड़ी शर्तों के पालन का आश्वासन दिया था।

 

 

Read More खातीपुरा मोड़-सिरसी रोड पर अजमेर रोड बाइपास तक लगता है जाम, हादसों का बढ़ रहा खतरा

Post Comment

Comment List

Latest News

बेला कासा बनी ‘एमएसएमई ऑफ द ईयर’, नवंबर में मिलेगा पुरस्कार बेला कासा बनी ‘एमएसएमई ऑफ द ईयर’, नवंबर में मिलेगा पुरस्कार
फाइनेंशियल एक्सप्रेस लीडरशिप अवॉर्ड्स के उद्घाटन संस्करण में बेला कासा को ‘एमएसएमई ऑफ द ईयर’ चुना गया है।यह पुरस्कार बेला...
‘परिसीमन का मकसद BJP को फायदा पहुंचाना था’, SIR को लेकर उमर अब्दुल्ला ने जताई बड़ी चिंता
विदेश से पढ़कर आए डॉक्टर : 23 दिन हुआ धरना, 12 दिन से भूख हड़ताल, स्टाइपेंड की मांग अधूरी 
पंजाब में 'आप' सरकार के भ्रष्टाचार का खेल खत्म होने का समय: सुनील जाखड़
टैक्स बकायेदारों को बड़ी राहत, 16 अक्टूबर तक मिलेगा छूट का मौका
तातोपानी बंदरगाह को फिर से चालू करने के लिए चीन से बातचीत कर रहा नेपाल, लामसाल ने कहा- लगातार हो रही बातचीत
‘ज्ञानेश कुमार हटाओ, लोकतंत्र बचाओ’ के नारों से गूंजा विरोध मार्च, इंडिया गठबंधन ने चुनाव आयोग के खिलाफ खोला मोर्चा