PM Modi ने आंध्र प्रदेश में भोगपुरम एयरपोर्ट टर्मिनल का किया उद्घाटन, 18 हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात
विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजयनगरम जिले के भोगपुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने राज्य में कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे को गति देने के लिए करीब 18 हजार करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया।
भोगपुरम (आंध्र प्रदेश)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगपुरम में नवनिर्मित एयरपोर्ट टर्मिनल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उनके स्वागत में पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें स्थानीय कलाकारों ने प्रदेश की समृद्ध संस्कृति की झलक दिखाई।
प्रधानमंत्री ने समारोह के दौरान करीब 18 हजार करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का भी उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं का उद्देश्य राज्य में हवाई, सड़क और अन्य आधारभूत ढांचे को मजबूत करना तथा क्षेत्रीय विकास को गति देना है। उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार आधुनिक बुनियादी ढांचे के जरिए आंध्र प्रदेश के विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
Tags: Bhogapuram Airport Inauguration PM Narendra Modi Andhra Visit Alluri Sitarama Raju Airport Vizianagaram Infrastructure Projects Greenfield Airport Andhra Pradesh North Andhra Development Visakhapatnam Connectivity Boost Andhra Pradesh Infrastructure Aviation Hub Bhogapuram India Aviation Sector
Related Posts
Post Comment
Latest News
24 Aug 2026 10:45:28
जयपुर के परकोटा क्षेत्र से कथित पलायन रोकने और सांस्कृतिक विरासत संरक्षण की मांग को लेकर युवा शक्ति मंच राजस्थान...

Comment List