जहरीले पानी से मचा हड़कंप: 100 से अधिक लोग बीमार, सांसद सैलजा ने की दोषियों पर कार्रवाई की मांग

सैलजा ने सरकार से स्वास्थ्य शिविर लगाने को कहा

जहरीले पानी से मचा हड़कंप: 100 से अधिक लोग बीमार, सांसद सैलजा ने की दोषियों पर कार्रवाई की मांग
हरियाणा के सिरसा अंतर्गत डबवाली के देसूजोधा गांव में दूषित पेयजल आपूर्ति से सौ से अधिक लोगों के पीलिया व यकृत संक्रमण की चपेट में आने पर सांसद कुमारी सैलजा ने गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने प्रशासनिक लापरवाही की उच्चस्तरीय जांच कराने और प्रभावित ग्रामीणों को तत्काल स्वच्छ पेयजल एवं चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।

चंडीगढ़। हरियाणा के सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने डबवाली क्षेत्र के गांव देसूजोधा में दूषित पेयजल के कारण 100 से अधिक लोगों के पीलिया और लीवर संक्रमण से प्रभावित होने की खबरों पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि प्रभावितों में बड़ी संख्या बच्चों और युवाओं की है तथा कई परिवारों के दो-तीन सदस्य बीमार हैं। कई मरीज हरियाणा और पंजाब के विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन हैं, जो स्थिति की गंभीरता को दर्शाता है।

सैलजा ने कहा कि ग्रामीण पिछले करीब 15 दिनों से दूषित पानी की शिकायत कर रहे थे, लेकिन प्रशासन ने समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए। नई पेयजल पाइपलाइन बिछाने के दौरान कथित लापरवाही से सीवरेज का पानी सप्लाई में मिलने की आशंका जताई जा रही है। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषी अधिकारियों और संबंधित एजेंसी की जवाबदेही तय की जाए। उन्होंने कहा कि सिरसा जिले के कई गांवों में लोग दूषित और अत्यधिक टीडीएस (1900 तक) वाले पानी का उपयोग करने को मजबूर हैं। 

घग्गर बेल्ट में पहले से कैंसर के मामलों को लेकर चिंता बनी हुई है, ऐसे में खराब पेयजल पीलिया, लीवर, पेट और अन्य जलजनित बीमारियों का खतरा बढ़ा सकता है। उन्होंने सरकार से पूरे जिले में पेयजल की गुणवत्ता की नियमित जांच, रिपोर्ट सार्वजनिक करने और वैज्ञानिक अध्ययन कराने की मांग की। सैलजा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और स्वास्थ्य मंत्री से देसूजोधा में तत्काल स्वास्थ्य शिविर लगाने, घर-घर स्क्रीनिंग कराने, गंभीर मरीजों के समुचित उपचार की व्यवस्था करने तथा स्वच्छ पेयजल की निर्बाध वैकल्पिक आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि स्वच्छ पेयजल प्रत्येक नागरिक का बुनियादी अधिकार है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जा सकती।

Post Comment

Comment List

Latest News

बसपा का परिवारवाद को लेकर बड़ा फैसला : आनंद कुमार के बेटों को पार्टी में कोई पद नहीं, मायावती ने कहा- युवाओं को तरजीह देने की नीति पर काम कर रही पार्टी बसपा का परिवारवाद को लेकर बड़ा फैसला : आनंद कुमार के बेटों को पार्टी में कोई पद नहीं, मायावती ने कहा- युवाओं को तरजीह देने की नीति पर काम कर रही पार्टी
मायावती ने परिवारवाद पर बड़ा फैसला लेते हुए कहा कि भाई आनंद कुमार के किसी बेटे को पार्टी में कोई...
गणेश चतुर्थी की तैयारियां अंतिम चरण में : मंदिरों में सजावट का काम तेज, श्रद्धालुओं के लिए किए जा रहे आवश्यक इंतजाम
कैनवास पर उभरी कल्पना की उड़ान, ज्योति स्वरूप की कृतियां बनीं आरआईसी की शान
ब्रिक्स में बोले मोदी : सुरक्षा परिषद सहित वैश्विक संस्थाओं में हो सुधार, वैश्विक संगठनों में निर्णय की प्रक्रिया पिरामिड की तरह
नगर निगम के वार्ड 62 के भाग संख्या 23 में होगा पुनर्मतदान, निर्वाचन आयोग ने दिए निर्देश
चीन के खिलाफ अमेरिका के पास हैं एआई के लिए सुरक्षा उपाय : तकनीकी प्रतिस्पर्धा में हम आगे, ट्रंप ने कहा- जिनपिंग का इस तकनीक पर सबसे बड़ा नियंत्रण
राजस्थान युवा कांग्रेस चुनाव : 13.66 लाख सदस्य आवेदन स्वीकृत, 5.13 लाख आवेदन होल्ड पर