पाकिस्तान में पुलिस का अभियान : आतंकवादियों और कानून प्रवर्तन कर्मियों के बीच गोलीबारी, 10 आतंकवादी ढेर

खतरे को विफल करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं

पाकिस्तान में पुलिस का अभियान : आतंकवादियों और कानून प्रवर्तन कर्मियों के बीच गोलीबारी, 10 आतंकवादी ढेर
मुठभेड़ के दौरान आतंकवादियों की गोलीबारी में एक स्थानीय निवासी के पैर में चोट लग गई और उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। 

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्वी पंजाब प्रांत में एक संयुक्त सुरक्षा अभियान में कम से कम 10 आतंकवादी मारे गए। स्थानीय पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक बयान में कहा गया है कि मियांवाली जिले के मकरवाल इलाके में खुफिया सूचना पर एक अभियान चलाया गया, जहां आतंकवादियों और कानून प्रवर्तन कर्मियों के बीच गोलीबारी हुई। बयान में कहा गया है, पंजाब पुलिस और आतंकवाद निरोधक विभाग (सीटीडी) द्वारा संयुक्त रूप से चलाए गए अभियान में 10 से अधिक आतंकवादी मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। मुठभेड़ के दौरान आतंकवादियों की गोलीबारी में एक स्थानीय निवासी के पैर में चोट लग गई और उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। 

बयान के अनुसार अभियान के दौरान कोई भी पुलिस या सीटीडी कर्मी घायल नहीं हुआ। पंजाब पुलिस के महानिरीक्षक उस्मान अनवर ने सफल ऑपरेशन के लिए मियांवाली पुलिस और सीटीडी टीमों को बधाई दी और कहा कि सुरक्षा बल सतर्क हैं और क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए किसी भी खतरे को विफल करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

Tags: firing

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान : 9 जून को जयपुर प्रथम जिले के सभी चिकित्सा संस्थानों में विशेष आयोजन प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान : 9 जून को जयपुर प्रथम जिले के सभी चिकित्सा संस्थानों में विशेष आयोजन
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) के 10 वर्ष पूरे होने पर 9 जून को जयपुर प्रथम जिले के सभी चिकित्सा...
सुरजेवाला का केंद्र पर निशाना: भाजपा ने राज्यसभा सीट न देकर किया देवेगौड़ा का अपमान, बोले- कुमारस्वामी द्वारा इस व्यवहार को स्वीकार करना आश्चर्यजनक
शी जिनपिंग का उत्तर कोरिया दौरा: प्योंगयांग पहुंचे चीनी राष्ट्रपति, किम जोंग उन ने हवाई अड्डे पर किया स्वागत
राज्यसभा चुनाव: भाजपा उम्मीदवार शारदा देवी ने किया मणिपुर से नामांकन दाखिल, महिला सशक्तीकरण और अखंडता का लिया संकल्प
लाइसेंस नियमों में बड़ा बदलाव: 50 साल की उम्र तक वैध होगा ड्राइविंग लाइसेंस, ऑनलाइन होंगी RTO सेवाएं
सोशल मीडिया पर वायरल शावकों की तस्वीरों पर रणथम्भौर प्रशासन का स्पष्टीकरण, फर्जी व भ्रामक सामग्री से सावधान रहने की अपील
पटना से गायब खान सर! SIT की ताबड़तोड़ रेड जारी, फायरिंग विवाद और फायर ऑडिट रिपोर्ट से बढ़ीं मुश्किलें