राहुल गांधी को कथित धमकी पर गरमाया राजनीतिक माहौल : कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला, वेणुगोपाल ने कहा- अपनी रक्षा करना जानते है विपक्ष के नेता

विपक्ष के नेता का सम्मान नहीं किया जा रहा है

राहुल गांधी को कथित धमकी पर गरमाया राजनीतिक माहौल : कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला, वेणुगोपाल ने कहा- अपनी रक्षा करना जानते है विपक्ष के नेता

भाजपा और संघ परिवार के संगठनों ने जो माहौल बनाया है, उसमें गांधी को संसद में बोलने तक नहीं दिया जा रहा है। विपक्ष के नेता का सम्मान नहीं किया जा रहा है।

नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को एक कथित व्यक्ति द्वारा गोली मारने की धमकी दिए जाने के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। कांग्रेस ने इस मामले को गंभीर सुरक्षा चूक बताते हुए केंद्र सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि भाजपा और संघ परिवार के संगठनों ने जो माहौल बनाया है, उसमें गांधी को संसद में बोलने तक नहीं दिया जा रहा है। विपक्ष के नेता का सम्मान नहीं किया जा रहा है।

वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि एक व्यक्ति ने गांधी और 25 सांसदों को मार डालने की धमकी दी है, लेकिन इस पर अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि यह अराजकता का स्पष्ट मामला है। उन्होंने आगे कहा कि हम जानते हैं कि अपने विपक्ष के नेता की रक्षा कैसे करनी है। राहुल गांधी भी जानते हैं कि अपनी रक्षा कैसे करनी है, उन्हें अपनी जान की कोई परवाह नहीं है।

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने भी इस मामले पर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने आरोप लगाया कि कथित धमकी कोई अलग-थलग घटना नहीं, बल्कि एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में भाजपा नेताओं द्वारा यह बयान दोहराया जा रहा है कि राहुल गांधी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा हैं। यह विपक्ष को बदनाम करने और राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश है।

 

Read More नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी पंजाब से गिरफ्तार: बालिका सकुशल बरामद, पुलिस जांच शुरू

Tags: rahul

Post Comment

Comment List

Latest News

धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला
राजस्थान हाई कोर्ट ने कलाइट इंजीनियरिंग एंड वर्कस के प्रोपराइटर गुवाहाटी निवासी सुमित अग्रवाल को राहत देते हुए उसके खिलाफ...
प्रधानमंत्री बालेन शाह का बड़ा फ़ैसला : दलितों पर सदियों से हो रहे अत्याचार के लिए मांगेंगे माफ़ी, सामाजिक संगठनों ने की भेदभाव-विरोधी कानूनों को सख्ती से लागू करने की मांग
नौसेना के बेड़े में शामिल हुआ तारागिरी युद्धपोत : राजनाथ सिंह ने कहा-मजबूत और सक्षम नौसेना समय की आवश्यकता, ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत
एसआई भर्ती परीक्षा-2025 : निर्धारित समय एवं तिथि पर ही आयोजित होगी परीक्षा, सर्वोच्च न्यायालय ने किया जारी आदेश में संशोधन
पत्नी ने की पति की हत्या : 12 घंटे में पुलिस ने सुलझाया अधजले शव का मामला, मृतक की पत्नी गिरफ्तार 
दिल्ली में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई : एमसीडी और एएसआई के रिश्वतख़ोरी रैकेट का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ़्तार
महिला आरक्षण विधेयक पर घमासान : कांग्रेस ने सरकार के फैसले को बताया 'एकतरफा' , सर्वदलीय बैठक की मांग