वोट चोरी के आरोप पर गरमाई सियासत : राहुल गांधी ने चुनाव आयोग और सरकार की निष्पक्षता पर खड़े किए प्रश्नचिन्ह, बोले- कभी वोट चोरी से सीटें चुराई जाती हैं, कभी पूरी सरकार

हरियाणा में तो पूरी सरकार ही घुसपैठिया

वोट चोरी के आरोप पर गरमाई सियासत : राहुल गांधी ने चुनाव आयोग और सरकार की निष्पक्षता पर खड़े किए प्रश्नचिन्ह, बोले- कभी वोट चोरी से सीटें चुराई जाती हैं, कभी पूरी सरकार

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने चुनावी प्रक्रिया पर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए भाजपा और चुनाव आयोग पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कई सांसद ऐसी जीत से आए हैं। भाजपा ने आरोपों को खारिज कर इसे हार की हताशा बताया और आयोग को स्वतंत्र बताया। पश्चिम बंगाल नतीजों पर भी सियासत तेज हुई है।

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर चुनावी प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाते हुए वोट चोरी का आरोप लगाया है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से केंद्र सरकार और चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर प्रश्नचिन्ह खड़े किए। राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि वोट चोरी से कभी सीटें चुराई जाती हैं, कभी पूरी सरकार। उन्होंने दावा किया कि लोकसभा में भाजपा के 240 सांसदों में से लगभग हर छठा सांसद वोट चोरी से जीता है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ऐसे लोगों को क्या भाजपा की भाषा में घुसपैठिया कहा जाना चाहिए। हरियाणा का जिक्र करते हुए  राहुल गांधी ने कहा, वहां तो पूरी सरकार ही घुसपैठिया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि जो संस्थाओं को अपने नियंत्रण में रखते हैं और मतदाता सूचियों चुनावी प्रक्रिया में हेरफेर करते हैं, वे खुद रिमोट कंट्रोल से संचालित हैं। गांधी ने यह भी कहा कि निष्पक्ष चुनाव होने पर सत्ताधारी दल 140 सीटों के आसपास भी नहीं पहुंच पाएगा। इस बीच, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर भी सियासत तेज हो गई है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत विपक्ष के कई बड़े नेताओं ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं।

गौरतलब है कि भाजपा ने पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए तृणमूल कांग्रेस के 15 वर्ष पुराने शासन का अंत कर दिया है। भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे हार की हताशा बताया है और कहा है कि चुनाव आयोग एक स्वतंत्र संस्था है, जिस पर इस तरह के आरोप लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करते हैं।

 

Read More अभिषेक बनर्जी का राज्य सरकार पर हमला: ममता के नेतृत्व में बिना डरे अपनी लड़ाई जारी रखेगी टीएमसी, चुनाव आयोग पर लगाया पक्षपातपूर्ण व्यवहार का आरोप

Read More मुख्य सचिव की दो अहम बैठकें : यूनिसेफ  सहयोग विस्तार और जापान के साथ निवेश-संबंधों की मजबूती पर मंथन, बाल अधिकार संरक्षण पर विस्तार से विचार-विमर्श

 

Read More बिटूमिन महंगा : सड़कों की रफ्तार थमी, सैकड़ों प्रोजेक्ट्स पर संकट; निर्माण एजेंसियों के लिए बना पुराने टेंडर पर काम करना घाटे का सौदा

 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बंगाल डबल इंजन सरकार के नेतृत्व विकास की छुयेगा नयी ऊंचाइयां: भजनलाल बंगाल डबल इंजन सरकार के नेतृत्व विकास की छुयेगा नयी ऊंचाइयां: भजनलाल
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कोलकाता में शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की। उन्होंने कहा कि...
NITI आयोग रिपोर्ट: देश में हर 10 में से 1 छात्र छोड़ रहा स्कूल, माध्यमिक शिक्षा पर बढ़ी चिंता
हाईकोर्ट सहित प्रदेश की सभी अधीनस्थ अदालतों में लोक अदालत का हुआ शुभारंभ: 7 लाख 77 हजार से अधिक मुकदमे होंगे तय
केजरीवाल का केंद्र पर हमला: पंजाब को निशाना बना रही सरकार, संजीव अरोड़ा पर ईडी की रेड को लेकर सरकार को घेरा
अमेरिकी राजनयिकों का दावा: प्रमुख ताकत बनकर उभरे मुजतबा खामेनेई, जंग की रणनीति और राजनयिक वार्ता दोनों का कर रहे नेतृत्व
कालानाड़ा फायरिंग कांड का ईनामी आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर भेजा 
रूस-सऊदी अरब ने ईरान तथा अरब देशों के बीच संबंधों को सामान्य बनाने का किया समर्थन, होर्मुज में जहाजों का आवागमन किया जाए बहाल : लावरोव