प्रवेश वर्मा ने पंजाब पर लगाया दिल्ली का पानी रोकने का आरोप, कहा- गंदी राजनीति कर रही है सरकार
पंजाब सरकार दिल्ली की जनता से ऐसे लेना चाहती है बदला
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा था कि पंजाब सरकार द्वारा पानी रोकने से दिल्ली में जल आपूर्ति बाधित हो सकती है।
नई दिल्ली। दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर दिल्ली और हरियाणा का पानी रोकने का आरोप लगाते हुए कहा कि पंजाब सरकार गंदी राजनीति कर रही है। वर्मा ने एक्स पर पंजाब सरकार पर पानी रोकने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार हरियाणा और दिल्ली का पानी रोककर गंदी राजनीति पर उतर आई है। दिल्ली में हारने के बाद अब दिल्ली में जल संकट पैदा करना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि हम दिल्ली में साफ़ और हर घर में पानी देने के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं और अब पंजाब सरकार दिल्ली की जनता से ऐसे बदला लेना चाहती है। बंद करो ये गंदी राजनीति वरना पंजाब से भी जाओगे। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा था कि पंजाब सरकार द्वारा पानी रोकने से दिल्ली में जल आपूर्ति बाधित हो सकती है।

Comment List