‘जेन-जी’को प्रधानमंत्री का गुरुमंत्र : नरेंद्र मोदी ने कहा- नशा मुक्त युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत

ड्रग्स की सप्लाई दुश्मन देशों की आतंकी साजिश का हिस्सा

‘जेन-जी’को प्रधानमंत्री का गुरुमंत्र : नरेंद्र मोदी ने कहा- नशा मुक्त युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान' के तहत 100 सप्ताह का राष्ट्रव्यापी नशा विरोधी अभियान शुरू। युवाओं से नशा मुक्त भारत के निर्माण का आह्वान करते हुए कहा कि स्वस्थ और सशक्त युवा ही विकसित भारत की नींव।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान' के तहत 100 सप्ताह का राष्ट्रव्यापी नशा विरोधी अभियान शुरू किया। उन्होंने देशवासियों, विशेषकर युवाओं से नशा मुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने का आह्वान किया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अभियान के शुभारंभ समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य तभी हासिल किया जा सकता है, जब देश का युवा वर्ग स्वस्थ, आत्मविश्वासी, सशक्त और नशे की बुराइयों से पूरी तरह मुक्त हो। उन्होंने आगे कहा कि भारत में ड्रग्स की सप्लाई दुश्मन देशों की आतंकी साजिश का हिस्सा है। दुश्मन देश भारतीय युवाओं को नशे के जाल में धकेलना चाहते हैं। इस साजिश को हमें मिलकर नाकाम करना होगा। अभियान के शुभारंभ समारोह में देशभर के 28 हजार से ज्यादा स्थानों पर एक साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान में 1 करोड़ से ज्यादा युवा शामिल हुए। प्रधानमंत्री ने युवाओं सहित सभी नागरिकों से इस जन आंदोलन का हिस्सा बनने का आह्वान किया।

ड्रग्स एक मां की मुस्कान छीन लेता है :

मोदी ने कहा कि आजकल हम देखते हैं, आज के युवा स्टार्टअप्स की दुनिया में छाए हैं, एआई को लीड कर रहे हैं, स्पोर्टस में तिरंगा लहरा रहे हैं, स्पेस से लेकर विज्ञान तक नए कीर्तिमान बना रहे हैं। लेकिन जब कोई युवा, अगर ड्रग्स के एडिक्शन में फंस जाए, तो केवल एक युवा नहीं हारता, एक सपना हार जाता है, एक सपने की बाल मृत्यु हो जाती है, एक परिवार हार जाता है, पूरा का पूरा परिवार टूट जाता है, नशा केवल शरीर को नुकसान नहीं पहुंचाता, नशा एक मां की मुस्कान छीन लेता है।

कोई भी युवा नशे की गिरफ्त में आए :

Read More मायावती ने यूपीआई शुल्क पर सरकार को घेरा : जनता पर बढ़ेगा आर्थिक बोझ, कहा- जनकल्याणकारी नीतियों पर अधिक ध्यान दे सरकार

प्रधानमंत्री ने कहा कि नशाखोरी एक ऐसी चुनौती है, जिससे केवल सरकार नहीं बल्कि पूरे समाज को मिलकर लड़ना होगा। उन्होंने कहा कि योग, ध्यान और समाज का सहयोग नशे की लत से बाहर निकलने की शक्ति प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि देश की प्राथमिकता यह होनी चाहिए कि कोई भी युवा नशे की गिरफ्त में आए। साथ ही जो युवा पहले से इसकी चपेट में हैं, उनके प्रति संवेदनशीलता और सहयोग का भाव रखा जाए।

Read More केरल में भारी बारिश से भूस्खलन और बाढ़ : पर्यटकों समेत 6 लोगों की मौत, महिला सहित 4 लोग लापता

खेल, योग और ध्यान सत्र से नशे के खिलाफ जंग  :

Read More मायावती का अखिलेश पर निशाना, बोली- वोट के लालच में गिरगिट की तरह रंग बदल रही है सपा, 'पीडीए रथ' पर उठाए सवाल

अभियान के तहत अगले 100 सप्ताह तक प्रत्येक रविवार देशभर में जनभागीदारी आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनका उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना और उन्हें समाज में सकारात्मक बदलाव का दूत बनाना है। सरकार के अनुसार अभियान के अंतर्गत खेल प्रतियोगिताएं, वॉकाथॉन, योग एवं ध्यान सत्र, सांस्कृतिक कार्यक्रम, जनजागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक, परिचचार्एं, कला प्रतियोगिताएं तथा सामुदायिक संपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि नशा मुक्त समाज के प्रति व्यापक जनजागरूकता पैदा की जा सके।

Post Comment

Comment List

Latest News

जापान में सजेगा राजस्थान, विरासत से वन्यजीव तक दिखेगी तस्वीर जापान में सजेगा राजस्थान, विरासत से वन्यजीव तक दिखेगी तस्वीर
जापान के टोक्यो में आयोजित 'टूरिज्म एक्सपो जापान-2026' में राजस्थान पर्यटन विभाग अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है। राज्य...
असहमति के बाद भी सहयोगी आयुक्तों को तरजीह नहीं देते ज्ञानेश कुमार, तत्काल दें इस्तीफा: सिंघवी
कतर की मध्यस्थता में न्यूयॉर्क में अमेरिका से हुई बातचीत में ईरान ने रखी शर्तें: बघाई
गो गैस अब प्रदेश भर में होगी उपलब्ध, नेटवर्क विस्तार को लेकर सीएमडी नितिन खोरा का बड़ा ऐलान
शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 299 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,446 पर बंद; धातु, एफएमसीजी और रियल्टी शेयरों में उछाल
यूं होता है पंचायती राज संस्थाओं में सीटों का आरक्षण, जानें
राजस्थान के निर्यातकों को नए बाजारों से जोड़ने पर जोर, टीपीसीआई और राजस्थान चैम्बर की बैठक में एफटीए ; सरकारी योजनाओं व सेक्टर-वाइज प्रशिक्षण पर बनी सहमति