प्रियंका गांधी ने किए मां कामाख्या के दर्शन : देश के कल्याण की कामना की, भाजपा ने कहा- चुनावी मौसम के भक्त

पार्टी के असम के पर्यवेक्षक डी के शिवकुमार भी मौजूद थे

प्रियंका गांधी ने किए मां कामाख्या के दर्शन : देश के कल्याण की कामना की, भाजपा ने कहा- चुनावी मौसम के भक्त

अपने चुनावी दौरे की शुरुआत करने से पहले उन्होंने माता के दर्शन किए। इस दौरान उनके साथ  पार्टी के असम के पर्यवेक्षक डी के शिवकुमार भी मौजूद थे।

गुवाहाटी। कांग्रेस महासचिव एवं पार्टी की असम की छानबीन समिति की प्रमुख प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रदेश अध्यक्ष तथा कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई के साथ यहां पवित्र मां कामाख्या के दर्शन कर मंदिर में पूजा-अर्चना की। वाड्रा ने मंदिर में दर्शन करते हुए एक चित्र के साथ सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि यहां मां कामाख्या देवी का दर्शन कर आशीर्वाद लिया और असम तथा समस्त देश के कल्याण की कामना की। मैं मां कामाख्या देवी का आशीर्वाद लेने आई हूं, मां कामाख्या देवी के साथ करोड़ों लोगों की आस्था जुड़ी हुई है। हमारे हर एक भारतवासी भाई-बहन पर मां की कृपा बनी रहे। जय मां कामाख्या। कांग्रेस छानबीन समिति की प्रमुख वाड्रा असम में 2 दिन के दौरे पर है। अपने चुनावी दौरे की शुरुआत करने से पहले उन्होंने माता के दर्शन किए। इस दौरान उनके साथ  पार्टी के असम के पर्यवेक्षक डी के शिवकुमार भी मौजूद थे।

वाड्रा के माता कामाख्या के दर्शन के फोटो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने पर भाजपा ने इसे चुनावी आस्था करार देते हुए कहा कि चुनाव शुरु होते ही कांग्रेस नेताओं का मंदिर दर्शन का कार्यक्रम शुरु हो जाता है। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने यहां संवाददाता सम्मेलन में इस बारे में पूछे गये सवाल पर कहा कि वाड्रा की माता के प्रति बहुत श्रद्धा है और माता के प्रति उनकी गहरी आस्था है। इस मामले में श्रीमती वाड्रा को  किसी के प्रमाणपत्र की आवश्यकता नहीं है।

Tags: priyanka

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला धोखाधड़ी मामले में सुमित अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से राहत : गिरफ्तारी पर रोक, पढ़ें पूरा मामला
राजस्थान हाई कोर्ट ने कलाइट इंजीनियरिंग एंड वर्कस के प्रोपराइटर गुवाहाटी निवासी सुमित अग्रवाल को राहत देते हुए उसके खिलाफ...
प्रधानमंत्री बालेन शाह का बड़ा फ़ैसला : दलितों पर सदियों से हो रहे अत्याचार के लिए मांगेंगे माफ़ी, सामाजिक संगठनों ने की भेदभाव-विरोधी कानूनों को सख्ती से लागू करने की मांग
नौसेना के बेड़े में शामिल हुआ तारागिरी युद्धपोत : राजनाथ सिंह ने कहा-मजबूत और सक्षम नौसेना समय की आवश्यकता, ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत
एसआई भर्ती परीक्षा-2025 : निर्धारित समय एवं तिथि पर ही आयोजित होगी परीक्षा, सर्वोच्च न्यायालय ने किया जारी आदेश में संशोधन
पत्नी ने की पति की हत्या : 12 घंटे में पुलिस ने सुलझाया अधजले शव का मामला, मृतक की पत्नी गिरफ्तार 
दिल्ली में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई : एमसीडी और एएसआई के रिश्वतख़ोरी रैकेट का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ़्तार
महिला आरक्षण विधेयक पर घमासान : कांग्रेस ने सरकार के फैसले को बताया 'एकतरफा' , सर्वदलीय बैठक की मांग